jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की गंदी हरकत, छात्राओं का आरोप है कि प्रिंसिपल कमरे में बुलाकर उनके प्राइवेट पार्ट्स के साथ करता है छेडछ़ाड

मकडाई एक्सप्रेस 24 डूंगरपुर | जिले के एक सरकारी स्कूल की नाबालिग छात्राओं ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें  करने के साथ ही दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं|

जिला कलेक्टर से  शिकायत

- Install Android App -

प्रिंसिपल की गंदी हरकतों से आहत पीड़ित छात्राओं ने पिछले दिनों जिला कलेक्टर से इस संबंध में शिकायत की थी. उसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं शिक्षा विभाग ने प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया है.|पुलिस के अनुसार यह शर्मनाक मामला डूंगरपुर शहर के सदर थाना इलाके के सरकारी स्कूल से जुड़ा है. गांव के सरकारी स्कूल की छात्राओं ने हाल ही में अपने परिजनों के साथ जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री के सामने उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी| स्कूल की 6 छात्राओं ने शिकायत दर्ज कराते हुए स्कूल के प्रिंसिपल रमेशचंद्र कटारा पर गंभीर आरोप लगाए|

प्राइवेट पार्ट्स के साथ भी छेड़छाड़ करता था
छात्राओं का आरोप था कि प्रिंसिपल छुट्टी के दिनों में स्कूल में पौधों को पानी पिलाने सहित विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए स्कूल बुलाता है. बाद में उनके साथ छेड़छाड़ करता है| छात्राओं ने यह भी आरोप लगाया कि प्रिंसिपल बंद कमरे में उनके प्राइवेट पार्ट्स के साथ भी छेड़छाड़ करता था. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री ने एसपी कुंदन कंवारिया को मामले की जांच के आदेश दिए थे. वहीं शिक्षा विभाग ने भी आरोपी प्रिंसिपल रमेश चंद्र कटारा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच शुरू की थी