ब्रेकिंग
हरदा: रिलाएबल सोसायटी ने आयोजित किया यूथ मीट :यूथ वॉइस के माध्यम से युवा स्वास्थ्य, नशाखोरी तथा भ्रष... घोर कलयुग हैवान दरिंदे भतीजे ने 80 साल की वृद्धा ( बड़ी मां) के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने दस घंटे ... जोगा किले की दीवार पर खड़ा होकर युवक ले था सेल्फी, संतुलन बिगड़ने पर नर्मदा नदी में गिरा, एसडीईआरएफ ... हरदा में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न , कलेक्टर जैन आये प्रथम ! हरदा : जिले में रिक्त 21 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और 122 सहायिका के पदों पर होगी भर्ती सागर कलेक्टर की भ्रमित पोस्ट को लेकर केदार सिरोही ने लिखा आपत्ति पत्र, दिग्विजय सिंह ने केदार सिरोही... मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने मारा छापा, 80 हजार किलो खाद पकड़ी, कालाबाजारी करने वाले व्यापारियों में नच... Today News: मप्र आज का मौसम : रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर-रीवा सम्भाग में भारी बारिश का अलर्ट राजा रघुवंशी हत्याकांड मे नया मोड़ शनिवार रात एक प्रॉपर्टी ब्रोकर को एसआईटी ने पकड़ा! प्रॉपर्टी ब्रोकर... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 22 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

ससुराल वालों को बेहोश कर महिला ने किया ऐसा काम जानकर दंग रह जाएंगे आप, तीन बच्‍चों की है मां

ससुराल वालों को बेहोश कर महिला ने किया ऐसा काम जानकर दंग रह जाएंगे आप, तीन बच्‍चों की है मां

- Install Android App -

अमरोहा : पति नौकरी पर गया तो विवाहिता ने खाने में ससुराल वालों को नशीला पदार्थ खिला दिया। रात में वह डेढ़ लाख रुपये की नकदी, जेवरात व कपड़े लेकर लापता हो गई। महिला अपने साथ दो बच्‍चों को भी ले गई। सुबह होश आने पर स्वजन को घटना की जानकारी हुई। विवाहिता के ससुर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। ससुरालियों ने महिला के मायके वालों को भी घटना की जानकारी दे दी है।

यह मामला अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाला युवक एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ माता-पिता से अलग पड़ोस के मकान में रहता है। रात की ड्यूटी होने पर उसकी पत्नी सास-ससुर के घर चली जाती थी। बताते हैं कि शनिवार रात को पति ड्यूटी पर गया तो पत्नी सास-ससुर के घर चली गई। आरोप है कि उसने ही खाना पकाया था। जिसमें उसने नशीला पदार्थ मिला था। खाना खाकर ससुराल के लोग बेहोश हो गए। किसी समय वह घर में रखे डेढ़ लाख रुपये, जेवरात व कीमती कपड़े लेकर लापता हो गई। अपने साथ दो बच्चों को ले गई है। रविवार सुबह स्वजन को होश आया तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। विवाहिता के मायके वालों के सूचना दे दी है। वहीं विवाहिता के ससुर ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।