jhankar
ब्रेकिंग
छोटी हरदा के लाल रामविलास हुंडा को मिलेगा के.एफ. रुस्तमजी पुरस्कार हंडिया की दुकानों में बिजली तो भरपूर, पर कनेक्शन का हिसाब कौन बताएगा? गाँव वालों ने किया लाड़ली का भव्य स्वागत: चतरखेड़ा की बेटी अनामिका रघुवंशी बनीं एएसआई , जश्न में डूबा... बानापुरा शराब दुकान में मिलावट का मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई शराब दुकान पर मिलावट वीडियो के बाद हड़कंप, आबकारी विभाग दो दिन से कर रहा जांच 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों के आधार कार्ड बनवाएं आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का हुआ आयोजन अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की मूर्ति लगाने के लिए एसडीएम को सौंपा ज्... प्रवासी मजदूर के दिव्यांग बच्चे को मिली निःशुल्क ट्राईसिकल

सहायक नेत्र चिकित्सक के आवास पर लोकायुक्त टीम का छापा

मकड़ाई समाचार गुना। जिले के आरोन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सहायक नेत्र चिकित्सक केपी रघुवंशी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत के बाद लोकायुक्त की टीम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की। मंगलवार सुबह लोकायुक्‍त टीम ने उनके गुना ख्यावदा कॉलोनी स्थित निवास और घटावदा गांव में स्‍थित घर में एक साथ छापामार कार्रवाई की है।

- Install Android App -

इस संबंध में लोकायुक्त टीआइ राघवेंद्र ऋषीश्वर ने बताया कि दो टीम आय से अधिक संपत्ति की जांच कर रही हैं। फिलहाल उनके द्वारा चल-अचल संपत्ति में पैसा निवेश करने की जानकारी लगी है। इधर, डा. केपी रघुवंशी के निवास पर जैसे ही पुलिस की तैनाती हुई, तो आस पड़ौस में तमाम चर्चाएं चल पड़ीं, तो लोग घरों की बालकनी और छतों पर आकर कार्रवाई देखने जमा हो गए।