ब्रेकिंग
हरदा: न्यायालय परिसर में न्यायाधीश, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने किया योग हरदा जिले में “संविधान संवाद यात्रा” का आयोजन 22 से 25 जून तक जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर ग्राम सुखरास में PWD विभाग ने एक किलोमीटर सड़क नहीं बनाई !  बारिश क... हरदा जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम हुआ सम्पन्न!  मूंग पंजीयन: आसमान से गिरे खजूर में अटके  गिरदावरी नहीं होने से अटका मूंग पंजीयन!  गुर्जर समाज ने महापौर को सौंपा ज्ञापन,भगवान देव नारायण और माता फ्ना धाय के नाम पर चौराहों का नामकरण ... भगवान की हुई प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का हुआ लोकार्पण, धूमधाम से वेदी पर विराजमान हुए भगवान पारसनाथ जी सिवनीमालवा: SDM से न्यायालय ने अवमानना के लिए मांगा स्पष्टीकरण ! एसडीएम सरोज परिहार पर न्यायालय के अ... मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रदेश स्तरीय गौशाला सम्मेलन में हरदा जिले के गौसेवकों को किया सम्मानित, हरदा... Harda news: मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर योग दिवस कार्यक्रम में होंगी मुख्य अतिथि

सहेली प्रियंका ने हड़प लिए थे गहने और पैसे, परेशान होकर अनीता ने दी जान

साल 2021 में सहेली प्रियंका की शादी हो गई और वो पति के साथ दिल्ली में रहने लगी

मकड़ाई समाचार सागर। सागर में रहकर निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर काम करने वाली युवती के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने मृतका की ही सहेली पर सुसाइड के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। पुलिस को जांच के दौरान मृतका का सुसाइड नोट और एक डायरी मिली थी जिसमें उसने सहेली प्रियंका का नाम लिखते हुए उससे पैसे व ज्वेलरी लेने और परेशान करने की बात लिखी थी। परिजन ने भी पुलिस को दिए अपने बयानों में सहेली पर गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें कि इटारसी की रहने वाली 30 साल की युवती ने सागर में किराए के मकान में 5 नवंबर को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी।

- Install Android App -

5 नवंबर को किया था सुसाइड
इटारसी की रहने वाली 30 साल की युवती अनीत पंद्राम ने 5 नवंबर को सागर के मकरोनिया इलाके में अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें सहेली प्रियंका के द्वारा परेशान करने और पैसे व ज्वेलरी वापस न करने की बात लिखी हुई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए जब परिजन के बयान लिए तो उन्होंने भी अनीता की सहेली प्रियंका पर ही परेशान करने के आरोप लगाए थे। जिसके आधार पर पुलिस ने सहेली प्रियंका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की जल्द गिरफ्तारी कर उसके बयान लिए जाएंगे।

सहेली ने दिया धोखा तो दे दी जान
बताया गया है कि अनीता साल 2008 में सागर यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए सागर आई थी। पढाई पूरी होने के बाद से वह निजी कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ थी। अनीता की सहेली प्रियंका बामने निवासी अमराई उसके साथ 9वीं क्लास से पढ़ी है। वो भी सागर में अनीता के साथ थी और दोनों एक ही कमरे में रहती थीं। दोनों बाद में एक ही कंपनी में नौकरी भी करती थीं। साल 2021 में सहेली प्रियंका की शादी हो गई और वो पति के साथ दिल्ली में रहने लगी। शादी के वक्त अनीता ने प्रियंका को करीब 5 लाख रुपए दिए थे जिसमें कुछ ज्वेलरी भी शामिल थी। प्रियंका ने अनीता से कहा था कि वो शादी के बाद ये लौटा देगी लेकिन पति के साथ दिल्ली जाने के बाद प्रियंका बदल गई और पैसे व ज्वेलरी देने से इंकार कर दिया। अनीता का फोन उठाना बंद कर दिया और जब भी बात करती तो पैसे वापस करने की बात पर अभद्रता करने लगी जिससे अनीता परेशान हो चुकी थी और उसने अपनी जान दे दी।