ब्रेकिंग
हरदा: सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का त्वरित निराकरण करेंकलेक्टर श्री जैन ने मीटिंग में अधिकारिय... खुशखबरी! आज 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खाते होंगे मालामाल, साथ में पेंशन और सिलेंडर के पैसे भी! CM मो... Gold Price Today: मध्यप्रदेश में आज सोने और चांदी के दामो में आई गिरावट, यहाँ जाने आज के ताजा भाव, इ... Aaj ka rashifal: आज दिनांक 16 अप्रैल 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे झूठी वाहवाही व सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से जनता को गुमराह न करे और विकास कार्यों का झ... हरदा: नवागत कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हरदा कलेक्ट्रेट में पदभार ग्रहण किया। MP Board Result 2025 Date का ऐलान इसी हफ्ते? जानें कब और कैसे देखें 10वीं-12वीं का रिजल्ट! लड़की बहिन योजना पर बड़ी खबर! क्या अब इन महिलाओं को मिलेंगे सिर्फ ₹500? जानें पूरा मामला! खुशखबरी! CM मोहन यादव मंडला से 16 अप्रैल को करेंगे लाड़ली बहना योजना की 23वीं किस्त जारी! दिल्ली: कोख के सौदागरौं का हुआ पर्दाफाश: पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा जो गरीबों के मासूम बच्चों को अमीर...

साइबर क्राइम से बचने और रोकने के लिए सजगता जरूरी है : महिला सब इंस्पेक्टर सपना रावत

अनिल उपाध्याय मकड़ाई समाचार खातेगांव। वर्तमान में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। इसे रोकने के लिए हमें जागरूक रहने की जरूरत है। साइबरक्राइम मोबाइल लैपटॉप के माध्यम से होते हैं साइबर क्राइम का शिकार होने से बचने के लिए इसके बारे में जानकारी होना जरूरी है।

- Install Android App -

यह बात खातेगांव पुलिस थाने पर पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर सपना रावत ने शासकीय महाविद्यालय खातेगांव में पहुंचकर छात्राओं से कहीं। महिला सब इंस्पेक्टर रावत ने छात्राओं को साइबरक्राइम अपराध व सोशल मीडिया पर किस प्रकार अपराध घटित होते हैं। इसके बारे में विस्तार से जानकारी दें इससे बचने के उपाय भी बताएं उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से दोस्ती नहीं करें मोबाइल पर लाटरी सहित अन्य प्रकार के लालच में आकर बैंक सहित अपनी व्यक्तिगत जानकारी शेयर नहीं करें। निजी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर करने से बचें यदि आप साइबर क्राइम के शिकार हो गए तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दें। इस दौरान छात्रोंओ ने भी साइबरक्राइम सोशल मीडिया सहित अन्य विषयों के संबंध में महिला पुलिस इंस्पेक्टर से प्रश्न पूछ कर जिज्ञासा शांत की, आपने कहा कि अनजान नंबरों के वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार ना करें। पिन पासपोर्ट को गोपनीय रखे। सोशल मीडिया पर जरा सी चूक बड़ी परेशानी का सबक बन सकती है। इसके लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा विद्यार्थी विशेषकर छात्राएं अनजान लोगों के वीडियो कॉल रिसीव नहीं करें सोशल मीडिया पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार नहीं करें। इस सोशल मीडिया के पासवर्ड पिन भी शेयर ना करें छोटी छोटी सावधानी को अपना का साइबर क्राइम से बचा जा सकता है। बालिकाएं जागरूक हो जाएगी उस दिन साइबर धोखाधड़ी की संभावना भी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा विश्वसनीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करें ऑनलाइन डेटिंग साइड से दूर रहे। ईमेल आईडी सोशल मीडिया प्रोफाइलस ई व्लाललटेक्स नेटवर्किंग के पासवर्ड मजबूत रखें। इससे पूर्व कॉलेज परिवार द्वारा महिला सब इंस्पेक्टर सपना रावत का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।