मकड़ाई समाचार हरदा। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये कलेक्टर ऋषि गर्ग के नेतृत्व में सतत् प्रयास किये जा रहे हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी एस.बी. वर्मा ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली की सामग्री तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना व अन्य योजना का माह अक्टुबर व नवम्बर का खाद्यान्न समय पर पहुँचाने तथा समय पर ट्रक चिट प्राप्त करने में जिला हरदा मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान पर आया है। उन्होने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने के लिये उचित मूल्य दुकान संचालक संस्थाओं को उनका मासिक कमीशन, कोरोना काल में प्रदाय किये गये खाद्यन्न का कमीशन व प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कमीशन की राशि 3.25 करोड़ का भुगतान किया गया। इससे संबंधित उचित मूल्य दुकान संचालक संस्थाओं को सेल्समैन का वेतन समय पर देने व सावजनिक वितरण प्रणाली की सामग्री की राशि जमा करने में आसानी हुई है।
ब्रेकिंग
