jhankar
ब्रेकिंग
तिब्बत में भारी बारिश से नेपाल में बाढ़ का कहर, रसुवा जिले में मची तबाही रतलाम में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान कांग्रेस पार्षद का निधन खेड़ापति मंदिर की दानपेटी से चोरी, CCTV में कैद हुए चोर हरदा : खेड़ा गांव की आंगनबाड़ी की बदहाल स्थिति, जर्जर भवन और टपकती छत से बढ़ी परेशानी पिछले 24 घंटों में जिले में 12.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज 26, 28, 29 व 30 अगस्त को कृषि उपज मण्डी में नीलामी कार्य बंद रहेगा सर्वोत्तम कृषक समूह पुरस्कार हेतु 30 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित मूंग स्टॉक में अंतर पाये जाने पर एक लाख 11 हजार 699 रूपये की वसूली की केंद्रीय राज्यमंत्री उइके 27 अगस्त को हरदा जिले के टिमरनी आएंगे घमंड - एक मानसिक बीमारी जिसका इलाज स्वयं परमात्मा करते हैं

सावन के अंतिम सोमवार निकली कावड़ प्रभात फेरी, 10 शिवालयों में किया जलाभिषेक

सोडलपुर। सावन के अंतिम सोमवार को प्रभात फेरी मंडल ने गांव में कावड़ यात्रा निकाली। यात्रा बाबा रामदेव मंदिर से शुरू हुई। महिला-पुरुष श्रद्धालु कावड़ में जल लेकर शामिल हुए। भगवान भोलेनाथ के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। ढोल-ढोलक की थाप गूंजी। भोलेनाथ के जयकारे लगे। गांव का माहौल भक्तिमय रहा।

- Install Android App -

कावड़ यात्रा बाबा रामदेव मंदिर से कान्हा बाबा मंदिर पहुंची। इसके बाद बाजार चौक गई। फिर मनकामेश्वर मंदिर, कुइली वाले हनुमान मंदिर, मालीपुरा मंदिर, खेड़ापति हनुमान मंदिर, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंची। गांव के करीब 10 शिवालयों तक यात्रा गई। श्रद्धालुओं ने सभी शिवालयों में कावड़ के जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। पूजा-अर्चना की। सुख-समृद्धि की कामना की।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु हाथों में कावड़ लेकर आगे बढ़े। भजन-कीर्तन चलता रहा। जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वागत किया। करीब 10 शिवालयों में जलाभिषेक के बाद प्रभात फेरी का समापन बाबा रामदेव मंदिर में हुआ। इस दौरान गजानंद भाटी, दीपक सांखला, राजू कछवाह, गोविंद गहलोत, लोकेश सांखला, विनोद गहलोत, गंगा चरण मालवीय, इंदर सोलंकी, शिव प्रसाद सांखला, कृष्ण लोहिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।