ब्रेकिंग
हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे राज्‍य निर्वाचन आयोग का अभिनव प्रयास , पेपरलेस इलेक्‍शन इस बार- सारिका खिरकिया: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर "एक पेड माँ के नाम" अभियान की शुरुआत ग्राम कुकड़ापानी में , ए... आज का मौसम: आज मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में तेज आँधी बारिश बेपरवाह लोग तो हो रहा बेलगाम कोरोना! रोजाना कोरोना के मरीज बड़ रहे लोगो में लापरवाही न मास्क न 3 फिट ...

सिराली: शुक्रवार को निकलेगी गणेश विसर्जन की शोभायात्रा, तीसरी आंख की नजर में रहेंगे असामाजिक तत्व ,पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा में निकलेगी शोभायात्रा

मकड़ाई समाचार हरदा सिराली।  शुक्रवार गणेश विसर्जन कार्यक्रम होगा। विभिन्न गणेश उत्सव समितियों के द्वारा चल समारोह कल गांजे बाजे के साथ नगर के मुख्य मार्गो से निकलेगा। तिलभांडेश्वर की नगरी सिराली में वैसे तो हर एक त्यौहार बड़े ही धूमधाम उत्साह के साथ युवा बड़े बुजुर्ग सभी मनाते है। लेकिन गणेश उत्सव व नवरात्रि में यहां का धार्मिक माहौल का नजारा कुछ अलग ही रहता है। यहां की आकर्षक झाकियां और डीजे पर धिरकते युवाओं का जोश कुछ अलग अंदाज में रहता है। ईश्वर के प्रति जो अटूट श्रद्धा भक्ति यहां दिखाई देती है। इसके चलते चल समारोह में हजारो लोग शामिल होते है।  पुलिस प्रशासन द्वारा  यातायात व सुरक्षा व्यवस्था इस बार  पूरी तरह मुस्तेद है। वही जिला प्रशासन अलर्ट है।

मनीष कुमार अग्रवाल एसपी हरदा

- Install Android App -

मकड़ाई समाचार को पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि बीते दिनों जिला कलेक्टर ऋषि गर्ग व पुलिस प्रशासन ने सिराली के वरिष्ठ नागरिकों गणेश उत्सव समिति आयोजक व मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों से चर्चा की थी कि गणेश उत्सव व विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से निकले किसी भी प्रकार का व्यवधान उतपन्न नही होना चाहिये। सभी ने सहयोग का आश्वाशन दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान नगर की शांति व्यवस्था भंग हो गई थी। और दो पक्षो में जमकर विवाद हुआ था। इस घटना के बाद पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर विभिन धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। इस बार गणेश उत्सव उत्सव व विसर्जन चल समारोह में प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस प्रशासन द्वारा जगह जगह सीसीटीवी कैमरे की मदद से असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जायेगी। पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि हमने दोनो पक्षो से चर्चा की सभी लोग शांति पूर्वक गणेश विसर्जन करगे। वही असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिये सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पुलिस के जवान हर एक चौराहे पर तैनात रहेंगे। किसी ने धार्मिक माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसे बक्शा नही जाएगा।

वर्ष 2021 में हुई थी घटना, सिराली बाजार रहा था बंद

नगर में शांतिपूर्ण ढंग से निकाले जा रहे गणेश विसर्जन की शोभायात्रा में दोपहर 2 बजे के करीब सिराली पुलिस द्वारा नमाज का हवाला देकर विसर्जन यात्रा को 2 घंटे रास्ते में रोक दिया। देर शाम को निकली विसर्जन यात्रा को शाम 5 बजे के दौरान मस्जिद मोहल्ला से निकलते समय वर्ग विशेष के लोगों द्वारा विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों को अपशब्द कहे जाने पर विवाद हो गया। भीड़ अधिक होने के कारण मामले ने तूल पकड़ लिया। इधर कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। जिसमे अगले वर्ष देख लेने की धमकी दी गई थी। इधर विसर्जन यात्रा नगर के मुख्य मार्ग पर रात 9 बजे तक खड़ी रही। न्याय के लिए विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु समिति सदस्य और नगर के गणमान्य नागरिक पुलिस थाने में उपस्थित रहे।
इधर पुलिस थाना सिराली में पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसडीओपी राजेश सूलिया, पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालते नजर आए थे। हिंदू संगठनों ने पुलिस थाने पहुंचकर आक्रोश जताया। दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस थाना में मौजूद आक्रोशितों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए। विसर्जन यात्रा मुख्य मार्ग पर खड़ी रही। इधर हिंदू संगठनों द्वारा मामले की शिकायत भी पुलिस को की गई। भीड़ की स्थिति को देखते हुए जिले का पुलिस बल भी मौजूद रहा।