jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

सिवनीमालवा: नाले पर हो रहा निर्माण कार्य: पार्षद ने की शिकायत, बोले बारिश में वार्ड में भारयेगा पानी

सिवनी मालवा । लगातार समाचार पत्रों में खबर के बाद वार्ड क्रमांक 14 नए बस स्टैंड नाले पर दुकान सहित नगर पालिका क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण कार्य को तोड़ने को लेकर पार्षद दीपक बाथव ने कलेक्टर के नाम एक आवेदन एसडीएम सरोज सिंह परिहार को सौंपा। पार्षद ने बताया की बस स्टैंड पर जो दुकानों का नाले पर निर्माण किया जा रहा है उससे बारिश में वार्ड क्रमांक 14 गोटियापुरा में जलभराव की स्थिति निर्मित हो जायेगी। अत: उक्त निर्माण की जांच कर उसे तत्काल तोड़ा जाए जिससे की जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हो।

- Install Android App -

पार्षद ने सौंपे आवेदन में बताया की सिवनी मालवा नगर पालिका क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध निर्माण कार्य हो रहे है, जिनमें से कुछ स्थान पर हो रहे अवैध निर्माण के कारण शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही जनहानि की भी आशंका बनी हुई है।

वही सिवनी मालवा के नए बस स्टैंड के पास स्थित जल निकासी के नाले पर अवैध रूप से निर्माण कार्य कर काम्प्लेक्स का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसमें नाले का रास्ता भी रोक दिया गया है। इस संबंध में पूर्व में तत्कालीन कलेक्टर नीरज सिंह द्वारा तत्कालीन एसडीएम व नपा सीएमओ को निर्देशित कर निर्माण कार्य पर रोक लगाई गई थी। ऐसे ही कई स्थानों पर अवैध निर्माण कार्य किए जा रहे हैं, जिसकी जांच एसडीएम की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति बनाकर कठोर कार्रवाई की जाए। जिससे अवैध निर्माण से आमजन को होने वाली परेशानी से बचा जा सके।