jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

सिवनी मालवा : कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने किया जावली रेत खदान का निरीक्षण

स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी ना हो, ट्रैफिक व्यवस्था बाधित न हो यह सुनिश्चित करने के दिए निर्देश –

- Install Android App -

के के यदुवंशी पत्रकार –
सिवनी मालवा : नर्मदापुरम कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने बुधवार को माइनिंग विभाग की टीम के साथ तहसील माखननगर स्थित स्वीकृत रेत खदान जावली का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां सिल्वर मिस्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड भोपाल के कांट्रेक्टर से चर्चा कर खनन कार्य में संलग्न वाहनों की संख्या, परिवहन, टीपी इत्यादि की जानकारी ली। उन्होंने खनन, परिवहन के लिए रोजगार में संलग्न स्थानीय ग्रामीण की भी जानकारी ली और मौके पर मौजूद ग्रामीणों से चर्चा भी की।

उन्होंने कांट्रेक्टर और माइनिंग विभाग की टीम को निर्देशित किया कि रेत उत्खनन शासन द्वारा निर्धारित नियमानुसार किया जाए। परिवहन व्यवस्थित रूप से किया जाएं। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या ना हो या सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिला खनिज अधिकारी दिवेश मरकाम, तहसीलदार माखननगर सुनिल गढ़वाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।