jhankar
ब्रेकिंग
रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन बिहार के कटिहार में अनियंत्रित बस ने पिकअप और बाइक को रौंदा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया

सिवनी मालवा नगर पालिका पर बीजेपी का कब्जा, भाजपा से रिंकू जैन बने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर स्वाति गौर भाजपा से चुनी गई ,

के के यदुवंशी,
सिवनी मालवा। नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ प्रशासन के द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्था की गई थी नागरिकों का आना-जाना प्रतिबंध था नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के रिंकू जैन ने 15 मतों में 9 मत प्राप्त कर जीत हासिल की गई लगातार पांचवीं बार भाजपा के नगर सरकार बन गई उपाध्यक्ष स्वाति गौर को 10 मत प्राप्त हुए और दीपक बाथब नागरिक मोर्चा को 5 मत प्राप्त हुए जिसमें स्वाति गौर ने जीत हासिल की उपाध्यक्ष बन गई । वहीं कांग्रेस के अजय पटेल को छह मत मिले जीतने की खबर लगते ही भाजपा समर्थकों ने नगर पालिका के बाहर भाजपा जय के लगाए नारे,भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ जताई खुशी नगर पालिका के बाहर भाजपा के समर्थकों का लगा हुजूम एक दूसरे को बधाई रहे थे,नवनियुक्त अध्यक्ष रितेश रिंकू जैन ने आम मतदाताओं और पार्षदों का माना आभार, हमारे संवाददाता केके यदुवंशी ने पहले ही संभावित नाम में रिंकू जैन का नाम घोषित किया था जो सही निकला जीतने के बाद अध्यक्ष ने कहा।
कहा करेंगे शहर का विकास आम जनता को नहीं होने देंगे परेशान नगर पालिका में मूलभूत सुविधा के लिए नागरिकों को परेशान नहीं होने देंगे हर वार्ड में लगाएंगे समस्या शिविर नपा परिसर में पुलिस बल तैनात
नगरपालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन शुरू हुआ। इसको लेकर पूर्ण तैयारी प्रशासन ने पहले ही कर ली थी। नपा परिसर और 100 मीटर दायरे में भारी पुलिस बल पुराने बस स्टैंड जय स्तंभ चौक सहित नगरपालिका कार्यालय के समीप पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीओपी के निर्देश पर पुलिस बल ने व्यवस्था संभाली।