jhankar
ब्रेकिंग
22 जून 2026, सोमवार का पंचांग Harda news: ओवरलोड ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर युवक की मौत ! हंडिया : "बैठकें होती रहीं, हमें खबर तक नहीं" — बक्फ बोर्ड अध्यक्षा शाहिस्ता परवीन ने जताई नाराजगी! दिल्ली से सिवनी मालवा पहुंचे दक्ष चौधरी बोले- गौ माता को मानो परिवार का अंग, पीड़ित 14 गौ रक्षकों के... हरदा : कतिया समाज शिक्षक समिति के द्वारा 10वी 12 वी के 75% से अधिक अंकों वाले मेधावी छात्र-छात्राओं ... विश्व योग दिवस पर हरदा जिला जन अभियान परिषद विकासखंड हरदा टिमरनी खिरकिया नवांकुर समितियों के माध्यम ... हमें हमेशा जीतने के लिए खेलना चाहिए - कलेक्टर सिद्धार्थ जैन  जबलपुर में खस्ताहाल सड़क बनी गर्भवती की मौत की वजह: 2 किमी पैदल चलीं, मां-बच्चे की गई जान हंडिया : योग से तन स्वस्थ, राजयोग से मन शक्तिशाली: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी हंडिया क... हंडिया बस स्टैंड का अतिक्रमण: शिकायत पर शिकायत, कार्रवाई अब भी शून्य,,,,

सिवनी मालवा : नगर पालिका में चल रही अनियमितता : नपाध्यक्ष द्वारा पत्रकारों पर लगाए गए झूठे आरोपों की जांच की मांग, पत्रकारों ने तहसीलदार को सौंपा नगरीय प्रशासन आयुक्त व कलेक्टर के नाम ज्ञापन

के. के. यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : नगर पालिका में चल रही अनियमितताओ को सामने लाने पर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा 14 मार्च शुक्रवार को पार्षदा व कर्मचारियों के साथ मिलकर राजस्व विभाग की भूजल मद की भूमि पर नगर पालिका द्वारा बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर मीडिया पर भ्रम फैलाने व छवि धूमिल करने की झूठी शिकायत की गई थी। जिसको लेकर सिवनी मालवा के पत्रकारों ने तहसीलदार को नगरीय प्रशासन आयुक्त व कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ज्ञापन में आरटीआई से प्राप्त जानकारी की छायाप्रति भी दी गई है।

पत्रकारों का कहना है कि राजस्व रिकार्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बराखड़ कला की खसरा नंबर 9 की भूमि जो राजस्व रिकार्ड में भूजल मद की भूमि के नाम पर है। इस मामले को लेकर नगर पालिका में आरटीआई लगाकर भूमि के आवंटन व निर्माण की अनुमति की जानकारी मांगी गई थी। जिस पर नगर पालिका आरटीआई के जबाव में आवंटन व निर्माण संबंधित अनुमति की जानकारी नहीं दे पाई। जिसपर नगर पालिका द्वारा बिना किसी अनुमति के कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है।

नगर पालिका द्वारा भूमि मिलने के पहले ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, जोकि अवैध है। बिना भूमि मिले और बिना सक्षम अनुमति के आमजन के टैक्स के पैसों का दुरूपयोग नगर पालिका द्वारा किया जा रहा है। नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा मीडिया को दी गई बाईट में पूर्व में भी इस तरह निर्माण कार्यो के होने का उल्लेख किया गया है, जो कि नियम विरूद्ध हुए है। सात दिवस में मामले की उच्च स्तर पर जांच की जाए। साथ ही इस जांच की जानकारी भी मीडिया को उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। इस अवसर पर पत्रकार प विजयसिंह ठाकुर, वीरेंद्र तिवारी, केके यदुवंशी, शशांक मिश्रा, अरूण कश्यप, नकुल मालवीय, शुभम शर्मा, हर्ष चांद्रायण, अमित शर्मा, विपिन मालवीया सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

- Install Android App -

________________________________

यह भी पढ़े –