jhankar
ब्रेकिंग
मंदसौर हत्याकांड: अवैध संबंधों की वेदी पर चढ़ा पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत हरदा में महिला सशक्तिकरण की पहल बनी चर्चा का विषय — SVS जनकल्याण फाउंडेशन की मुहिम, प्रशासन से भी सह... 14 अप्रेल विशेष:डॉ. बीआर. अम्बेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को

सिवनी मालवा : वेतन नहीं मिलने से नाराज नगरपालिका कर्मचारियों ने काम बंद कर की हड़ताल

केके यदुवंशी

सिवनी मालवा : विगत कुछ महीनों से नगर पालिका में कर्मचारियों का वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही थी जिसको लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा ज्ञापन के माध्यम से शासन को भी वेतन की मांग करते हुए हड़ताल की चेतावनी दी गई थी।
जब लंबे समय तक कर्मचारी कोई सुनवाई नहीं हुई तो बुधवार को नगरपालिका के सभी कर्मचारियों ने कलम बंद कर हड़ताल कर दी है कर्मचारियों का कहना है कि हम लोग लगातार 10 से 12 घंटे तक काम करते हैं बावजूद इसके हमें समय पर वेतन नहीं मिलता है इस बार तो 2 महीने हो गए हैं और हमें वेतन नहीं मिला है और पहले भी कई बार हमें 20 तारीख के बाद वेतन मिलता है हमारी मांग है कि हमें 1 से 5 तारीख के बीच में वेतन मिल जाए जिससे हम अपना और परिवार का जीवन यापन कर सकें

- Install Android App -

सीएमओ नगर पालिका पहुंच कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया

कर्मचारियों की कलम बंद हड़ताल करते हैं नगरपालिका के सीएमओ राकेश मिश्रा कर्मचारियों को समझाने के लिए पहुंच गए जहां एक बार फिर कर्मचारियों ने सीएम के सामने समय पर वेतन देने की मांग की और सीएम उसे कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग लगातार काम कर रहे हैं तो हमें वेतन भी समय पर मिलना चाहिए जिसके बाद नगर पालिका सीएमओ ने कर्मचारियों को मनाने का प्रयास किया और उन्हें आश्वस्त किया कि हमारी ओर से शासन से मांग की जाएगी और प्रयास किया जाएगा कि सभी को समय पर वेतन मिल सके अभी कर्मचारियों का वेतन हो सके इसके लिए नगर पालिका द्वारा की गई वसूली की जानकारी लेकर मध्य को समायोजित कर वेतन का वेतन करने का प्रयास करने का आश्वासन भी नगर पालिका सीएमओ राकेश मिश्रा ने नगरपालिका के सभी कर्मचारियों को दिया।