jhankar
ब्रेकिंग
पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी

सिवनी मालवा : 19 मई को शासकीय कुसुम महाविद्यालय में निशुल्क ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे

केके यदुवंशी

- Install Android App -

सिवनी मालवा : स्थानीय प्रशासन एवं आरटीओ कार्यालय नर्मदापुरम के तत्वधान में 19 मई को प्रातः 11बजे से शासकीय कुसुम महाविद्यालय में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्राओं के लिए निशुल्क एवं छात्रों के लिए नियमानुसार शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे मुख्य नगरपालिका अधिकारी राकेश मिश्रा ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर ड्राइविंग लाइसेंस विशेष शिविर का लाभ ले सकते हैं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि शासकीय कुसुम महाविद्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें छात्र छात्राओं को आवश्यक दस्तावेज जैसे स्वयं का आधार कार्ड जिसमें मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए आधार कार्ड सहित मोबाइल लाना अनिवार्य ,10 कक्षा की मार्कशीट लाना अनिवार्य है शासकीय कुसुम महाविद्यालय के प्राचार्य आरके रघुवंशी ने बताया कि कुसुम महाविद्यालय में विशेष शिविर के माध्यम से ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे जिसमें छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं