jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ी भारी! मुख्य सड़क पर बसें खड़ी करने वाले 2 चालकों पर FIR ₹33 हजार की इनामी राशि के लिए रविवार को बिछेगी शतरंज की बिसात नर्मदापुरम संभाग आयुक्त ने जनजातीय कार्य विभाग के जिला संयोजक को किया निलंबित रबी सिंचाई से पहले नहरों की मरम्मत पूर्ण करने के निर्देश विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जिला अस्पताल हरदा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हंडिया में पुलिस मुस्तैद, लेकिन व्यवस्थाओं में छेद! बैठकों का हिसाब या धरातल पर इंतजाम? जैन समाज में बहेगी भक्ति की धारा, 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान 11 अक्टूबर से पितृमोक्ष अमावस्या पर युवाओं ने संभाला मोर्चा, लछौरा घाट पर रेवा ग्रुप ने चलाया स्वच्छता अभियान मानसिक स्वास्थ्य संबंधी सत्र आयोजित मैंने 8 युद्ध रोके... नोबेल न मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले - नॉर्वे पर ऐसा दाग जो कभी नहीं मिटेगा

सिवनी मालवा : सामान्य प्रशासन सभापति ने देखी नपा की व्यवस्था, कर्मचारी ने नहीं किए थे हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : नगरपालिका में कार्यालय में अव्यवस्था की जानकारी लगते ही सामान्य प्रशासन विभाग के सभापति दीपक बाथव ने गुरूवार को कार्यालय पहुंच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जिसमें कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों के बारे में उनके विभाग के प्रमुख अधिकारियों से जानकारी ली। और संबंधित कर्मचारियों के बारें पूरी जानकारी देने के निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि नगर पालिका के कई कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करते है, साथ ही कुछ कर्मचारी बिना कारण अनुपस्थित भी रहते है।

हाजिरी रजिस्टर में नहीं हस्ताक्षर –

नगर पालिका के हाजिरी रजिस्टर में कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं होने को लेकर सामान्य प्रशासन के सभापति ने नाराजगी वयक्त की। साथ ही नगर पालिका की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर भी अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका में आने वाले किसी भी नागरिक को असुविधा ना हो, कर्मचारियों का रवैया भी आमजन के प्रति सम्मानजनक हो।

नदारद कर्मचारियों पर कार्रवाई करेगें –

- Install Android App -

दीपक बाथव ने बताया कि हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं करने वाले कर्मचारियों पर नगर पालिका कार्रवाई करेगी। साथ ही जो कर्मचारी बिना किसी कारण के कार्यालय से अनुपस्थित रहते है उनपर कार्रवाई करते हुए उनको हटाने का प्रस्ताव भी पीआईसी की बैठक में लाया जाएगा। सभी कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने के निर्देश भी दिए गए है, बिना कारण अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।

इनका कहना है –

हाजिरी रजिस्टर में कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर नहीं थे, जिसपर कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। साथ ही नपा में आने वाले लोगों से सम्मानजनक व्यवहार के लिए भी निर्देशित किया गया है।

दीपक बाथव, सभापति सामान्य प्रशासन विभाग सिवनी मालवा।