jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

सुंदर स्किन टोन के लिए इन स्टेप्स को करे फॉलो

1  स्किन हाइड्रेशन : त्वचा में ताजगी बनी रहे, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हफ्ते में 2 बार फेस मास्क लगाएं। आजकल बाजार में स्किन हाइड्रेशन मास्क मिलते हैं। ये भले ही त्वचा को एक्स्ट्रा बूस्ट करते हैं, लेकिन घर के बने फेशियल मास्क भी त्वचा को पर्याप्त नमी देकर पॉल्यूशन के प्रभाव को कम करते हैं। इसलिए हफ्ते में दो बार इसे चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट के बाद धो लें।

2  सॉफ्ट स्क्रब :  बहुत हार्ड स्क्रब लगाने से बचें और बहुत रूखे तौलिए से चेहरा न रगड़ें। कभी भी इनग्रो हेयर या बंद रोमछिद्रों को न छेड़ें। कई युवतियां को अपने चेहरे को बार-बार छूने और मुंहासों को छोड़ने की आदत होती है। यही आदत आगे चलकर झाइयों और दाग-धब्बे को बढ़ावा देती है।

3  डेली एसपीएफ : स्किन सेफ्टी के लिए सुबह एसपीएफ लगाना बहुत जरूरी है। अगर ऐसा नहीं करती हैं तो कम उम्र में ही झांइयों और सनबर्न से असमय पड़ने वाली झुर्रियों की परेशान हो सकती है।

- Install Android App -

4  गुड क्वॉलिटी मेकअप :  हाइड्रेशन युक्त फाउंडेशन और कंसीलर लगाएं। कैलामाइन लोशन भी रैशेज की समस्या नहीं होने देता और स्मूद लुक देता है। खासतौर पर मुंहासों की समस्या हो तो आप कैलामाइन लोशन का इस्तेमाल करें। इससे त्वचा में सुधार आएगा।

5  विटामिन सी युक्त नाइट क्रीम : विटामिन सी एक तरह का एंटी ऑक्सीडेंट है। यह त्वचा ही नहीं, बल्कि बालों में भी सुधार लाता है। यूवी रेज से प्रभावित त्वचा को वापस अपनी स्थिति में लाने में मदद करता है।