भोपाल। पुराने शहर मे रहने वाले एक रिटायर्ड शासकीय कर्मचारी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना प्रकाश मे आई है। मृतक के पास पुलिस को सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमे मृतक रिटायर्ड कर्मचारी ने लिखा है कि वो प्रताडित है, लेकिन वो किससे परेशान थे, उसका खुलासा सुसाइड नोट मे नही किया है। वही मृतक ने सुसाइड नोट मे लिखा है कि उन्हे किसे कितना पैसा देना है। हादसा छोला मदिंर थाना इलाके का है, जहॉ रिटायर्ड कर्मचारी ने पेड पर फांसी लगाकर की आत्महत्या की है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सुसाइड नोट से आत्महत्या के सही कारणो का खुलासा नही हो सका है, जिसकी जॉच की जा रही है। थाना पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र मे स्थित ग्राम खेजड़ा, शिव नगर में रहने वाले 60 वर्षीय दुर्गा प्रसाद पाराशर पुत्रं हरिवल्लभ पराशर नर्मदाभवन से रिटायर्ड थे। बीती शाम वो घर से बाहर गये थे। जिसके बाद खेजड़ा बरामद पहुंचे और सड़क किनारे लगे बबूल के पेड़ पर फांसी लगा ली। वहॉ से निकलने वाले अन्य ग्रामीणो ने उनका शव फंदे पर झूलता देख इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलने पर पहुचीं पुलिस ने शव को नीचे उतरवाते हुए उसे पीएम के लिए भेज दिया। जॉच टीम ने बताया कि मृतक के कपडो की तलाशी मे उनके पास मिले सामान से उनकी पहचान कर परिवार वालो को घटना की जानकारी दी गई थी। वही पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें उन्होंने परिवार के लिए लिखा है, कि मेरे मरने के बाद किसे कितना रुपए देना है। इसके अलावा एक लाइन में उन्होंने यह बात भी लिखी है, कि वो प्रताडि़त है, लेकिन किससे प्रताडि़त है, इसका खुलासा सुसाइड नोट में नहीं किया है। पुलिस ने शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौप दिया है। कारणो की पडताल मे जुटी टीम मृतक के परिजनो के ब्यान दर्ज करेगी। वही पुलिस इस एंगल पर भी जॉच कर रही है, कि कही मृतक को रकम उधार देने वाले लोगो मे से तो कोई उन्हे प्रताडित नहीं कर रहा था।
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच
ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान
शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी...
बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक...
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप!
हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला...
हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर
आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है।
आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
