ब्रेकिंग
रहटगांव : सच में पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते है। कागजों में 11 साल पहले जो मर गया। उसे पुलिस ने जिंद... हंडिया : घरों तथा पांडालों में विराजे गणपति बप्पा,, गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंजी धार्मिक न... हरदा न्यूज: 2 अलग-अलग मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये एसपी ने किया इनाम घोषित! कलारीपट्टू जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डिजिटल स्कूल ने गाड़ा कामयाबी का झंडा। JNVST Admission Form 2025: कक्षा 6 में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि नजदीक, जल्द करें आवेदन Manjhi Ladki Bahin Yojana List 2024: महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए और मुफ्त 3 एलपीजी सिलिंडर घोर कलयुग : जमीन के टुकड़ों के लालच में भाई ने भाई के साथ की गद्दारी! फर्जी हस्ताक्षर कर बेटे के नाम... Harda: रामभरोस मुंडेल विधायक प्रतिनिधि नियुक्त,समर्थको ने दी बधाई। हरदा:आबकारी विभाग हरदा की अवैध मदिरा के विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही में 06 प्रकरण दर्ज  66600 रुपए क... विनेश फोगाट को कांग्रेस ने बनाया अपना उम्मीदवार, पूर्व भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व ...

सोनम कपूर और आनंद अहूजा के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म

Sonam Kapoor Baby : बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर मां बन चुकी है। हाल ही में खबरें आई हैं कि सोनम ने एक बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से ही एक्ट्रेस के परिवार में खुशी का माहौल है। आनंद अहूजा और सोनम के घर आखिरकार किलकारियां गूंजेगी। बता दें कि ये खुशखबरी सोनम के परिवार ने फैंस के साथ शेयर की है। अब फैंस भी काफी खुश हैं और वे सोनम और आनंद को भर-भर कर बधाईयां दे रहे हैं। इस खबर की जानकारी नीतू कपूर ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। बेटे के आने की खुशी से पूरा घर जश्न मना रहा है।

सोनम और आनंद ने शेयर की खुशखबरी

बता दें कि कुछ देर पहले ही सोनम और आनंद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की हैं कि वे पेरेंट्स बन चुके हैं। और वे उन्होंने अपने बेटे का स्वागत किया है। सोनम ने रील शेयर कर उसमें एक पोस्टर साझा किया है जिसमें यह लिखा है कि 20 अगस्त 2022 को हमने अपने खुले दिल से अपने बेटे का स्वागत किया।सभी डॉक्टर, नर्स, दोस्त और परिवार के सदस्यों का शुक्रिया जिन लोगों ने हमारा इस सफर में साथ दिया। हम जानते हैं कि अभी केवल शुरुआत हुई है लेकिन हम यह भी जानते हैं कि हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। सोनम और आनंद।

- Install Android App -

नीतू कपूर और अनिल ने शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है कि सोनम मां बन चुकीं हैं। और उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। नीतू ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में एक नोट शेयर सोनम और आनंद को बधाई दी है। नीतू ने सोनम ने द्वारा शेयर किए गए पोस्टर को ही शेयर किया है और साथ में अनिल कपूर और सुनीता कपूर को टैग किया है।

बता दें कि अनिल कपूर ने भी हाल ही में एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने एक प्यारा सा नोट शेयर किया है जिसमें यह लिखा है कि हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि 20 अगस्त 2022 को हमारे नए परिवार के सदस्य का आगमन हुआ है। सोनम और आनंद के यहां एक हेल्दी बेबी बाॅय का जन्म हुआ है। नए माता पिता और उनके नए एंजेल के लिए हमारा दिल खुशी से भर गया है। ग्रैंड पेरेंट्स हरिश और प्रिया, अनिल और सुनीता। उत्साहित चाचा और चाची रिया और करण, अनंत और हर्षवर्धन।