jhankar
ब्रेकिंग
अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना

स्कूटी खड़ी कर शराब की दुकान के सामने बैठा था युवक, डंपर ने कुचला

मकड़ाई समाचार भिंड। ग्वालियर-भिंड नेशनल हाइवे 719 पर अंग्रेजी शराब की दुकान के सामने बैठे युवक को डंपर ने कुचल दिया। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे गोहद चौराहा थाना क्षेत्र में हुआ। पास में ही मृतक की स्कूटी मिली है। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस से शिनाख्त की है। मृतक युवक रौन थाना क्षेत्र के मछंड नहरौली का रहने वाला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपित डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

- Install Android App -

गोहद चौराहा थाना पुलिस के मुताबिक रौन थाना क्षेत्र के मछंड नहरौली गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र मलखान सिंह मंगलवार को हाइवे किनारे स्कूटी खड़ी कर बैठे हुए थे। इसी दौरान अचानक से तेज रफ्तार डंपर ने धर्मेंद्र को टक्कर मारकर कुचल दिया। माैके पर ही धर्मेंद्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गोहद चौराहा थाना पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस को मौके पर कोई यह नहीं बता पाया था कि युवक कहां से आया था और सड़क किनारे क्यों बैठा था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए गोहद अस्पताल के डेड हाउस भिजवाया। मृतक की जेब से पुलिस को आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस मिला। इससे उसकी शिनाख्त हो सकी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के स्वजन को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपित चालक की तलाश शुरू कर दी है। टीआइ ओपी मिश्रा का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए जा रहे हैं, जल्द ही आरोपित चालक को दबोच लिया जाएगा।