jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

स्कूल मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई 15 बच्चे घायल कुछ को मामूली चोट

भिंड । सुरपुरा थाना अंतर्गत भगवंतपुरा-हेतपुरा के बीच छुट्टी के बाद बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे वाहन में सवार 15 बच्चे घायल हो गए। जबकि कुछ बच्चों को मामूली चोट आने से वह घर चले गए। जिस समय हादसा हुआ, उस समय वाहन में 28 बच्चे बैठे हुए थे। घायल बच्चों को 108 एंबुलेंस से फूफ अस्पताल लाया गया। यहां बिजली नहीं होने से रेडियोग्राफर 15 बच्चों को लेकर जिला अस्पताल लेकर आए। घटना मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है। बच्चों का कहना है, कि ड्राइवर मोबाइल देखते हुए गाड़ी को लहराकर चला रहा था। इधर आरटीओ का कहना है, कि ड्रायवर का लायसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करेंगे।

- Install Android App -

बता दें, कि सुरपुरा क्षेत्र में गजना रोड पर आरबीएल स्कूल संचालित है। दोपहर एक बजे छुट्टी के बाद ड्राइवर कमलेश चौधरी निवासी फराया मैजिक वाहन क्रमांक एमपी 30 टी 0367 में 28 बच्चों को बैठाकर छोड़ने के लिए निकला। स्कूल से निकलते ही ड्राइवर ने वाहन को तेजी से भगाना शुरू कर दिया। भगवंतपुरा-हेतपुरा गांव के बीच अचानक मैजिक ड्राइवर से अनियंत्रित हो गया और जिससे वैन में चीख-पुकार मच गई। वाहन पलटता देखकर खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर आए और 108 एंबुलेंस को काल कर बच्चों को निकालना शुरू कर दिया। इधर हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। इस मामले में आरटीओ अनुराग शुक्ला ने बताया कि सुरपुरा क्षेत्र में हादसे की जानकारी मिली है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।