ब्रेकिंग
देश मे बारिश ने बिगाड़े हालत, मध्यप्रदेश में नर्मदा नदी उफान पर , दिल्ली में भारी बारिश आवागमन बाधित,... मोहित हत्याकांड में फरार आरोपी भी पकड़ाए, चार पुलिस वालों की संलिप्तता पर उठे सवाल ! आखिर कौन पुलिस व... गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा पहुंचाने के लिए हंडिया पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा : हंडिया पुलिस जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है:  टीआई अमित भावसार 

हाथ में तिरंगा लेकर सड़कों पर उतरे पुलिसकर्मी और नागरिक।

- Install Android App -

हंडिया।आम लोगों में राष्ट्र प्रेम और जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हंडिया पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मंगलवार को थाना परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली।स्वतंत्रता दिवस से पहले हर घर तिरंगा पहुंचाने के लिए यह यात्रा निकाली गई है।दरअसल केंद्र सरकार की ओर से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।जिसमें राजनैतिक दलों से लेकर सरकारी तंत्र और आम नागरिक भी इस अभियान में शामिल हो रहे है।इसी के चलते स्वतंत्रता दिवस के पहले पुलिस विभाग द्वारा हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया गया।जैसे ही हंडिया पुलिस और ग्रामीण हाथों में

तिरंगा लेकर मुख्य मार्गों से निकले तो सड़क से गुजर रहे जवानों पर लोगों ने स्वागत करते हुए फूल बरसाए।तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और देश भक्ति के नारे लगाये गए।इस दौरान टीआई अमित भावसार ने कहा कि देश-भक्ति व जन-सेवा का संदेश देते हुए पुलिस जनता की सेवा के लिये हमेशा तत्पर है।