ब्रेकिंग
उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने ‘विक्रमोत्सव’ कार्यक्रम के तहत ब्रह्म ध्वज स्थापित किया उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने हरदा में कैथ लैब का किया शुभारंभ हंडिया:श्री रामनवमी व ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  हरदा: RTO कार्यालय शराबियों का बना अड्डा, शराबी बाहर के नहीं अंदर के ही कर्मचारी वीडियो फोटो आया साम... हंडिया : हंडिया जे ई की शिकायत पर एक किसान के ऊपर शासकीय कार्य में बाधा मामले में FIR हुई दर्ज! किसा... हरदा विधायक डॉ. दोगने की मांग पर मुख्यमंत्री व लोक निर्माण विभाग द्वारा हरदा-इंदौर रेलवे लाइन परियोज... आज नवरात्रि पर जाने क्या है सोने का भाव नवरात्रि के अवसर लोग खरीदते है सोना म्यांमार में भूकंप से हजार से ज्यादा की लोगो की मौत,  शुक्रवार के बाद शनिवार को भी भूकंप के झटके लग... हनीट्रैप का मामला : युवती ने इंस्टाग्राम पर गुड़ व्यापारी से दोस्ती कर ठगे 10 लाख, मुन्नी माधुरी गिरफ... हरदा: नगर पालिका अध्यक्ष एवं कलेक्टर ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" का शुभार...

स्व सहायता समूहों की महिलाओं को खेती से जुड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, किसानों एवं समूहों को होगा लाभ

Self Help Groups : केंद्र सरकार किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए कई प्रकार की योजनाएं चल रही है इन योजनाओं के तहत किसानों को सब्सिडी एवं अन्य लाभ दिए जाते हैं। इसके साथ ही सरकार अब नई योजना शुरू करने वाली है इस योजना के तहत देशभर की महिलाओं एवं किसानों को फायदा मिलने वाला है। इस योजना के माध्यम से केंद्र सरकार महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ किसानों को भी फायदा देने वाली है। किसानों एवं महिलाओं को क्या फायदा मिलेगा, आईए जानते हैं…

SHG समूहों को ड्रोन देगी सरकार, महिलाएं बनेंगी ड्रोन पायलट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर महिला स्व सहायता समूहों के लिए बड़ा ऐलान किया है। पीएम मोदी ने घोषणा की कि सरकार जल्द ही महिला स्वयं सहायता समूहों को एग्री-ड्रोन (Agri Drones) देने के लिए एक krishi Yojana योजना शुरू करेगी। योजना शुरुआत में 15,000 महिला स्व सहायता समूहों को ड्रोन प्रदान करने के साथ शुरू की जाएगी। देश में करीब 10 करोड़ महिलाएं एसएचजी से जुड़ी हैं।

15,000 स्व सहायता समूहों को मिलेंगे ड्रोन

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली इस krishi Yojana योजना के तहत प्रथम चरण में देशभर के 15,000 महिला स्व सहायता समूह को कृषि ड्रोन दिए जाएंगे। इतना ही नहीं समूह की महिलाओं को ड्रोन उड़ाने और उसकी मरम्मत करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

किसानों को कैसे मिलेगा योजना का फायदा

- Install Android App -

खेती किसानी से किसानों को पर्याप्त फायदा इसलिए नहीं मिल पाता क्योंकि फसलों के उत्पादन में किसानों की लागत अधिक हो जाती है। सरकार लागत कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रही है। इसके लिए सरकार जैविक खेती पर भी जोर दे रही है।

महिला स्व सहायता समूहों को सरकार इसी krishi Yojana उद्देश्य से कृषि ड्रोन उपलब्ध करवाएगी की यह महिलाएं किसानों को आसानी से कृषि कार्यों के लिए ड्रोन किराए पर दें। इसे किसने को अपने खेतों में कीटनाशक एवं अन्य दवाइयां छिड़कने में होने वाले खर्च की बचत होगी एवं कम समय में अधिक कम होगा।

स्व सहायता समूह ( Self Help Groups )

SHG यानि Self Help Group कुछ समान आय वर्ग के ऐसे लोगो का एक समूह (group) होता है। जो किसी विशेष उद्देश्य को पूरा करने के लिए बनाये जाते है, ये छोटे – छोटे समूह आपस में एक दूसरे की सहायता के लिए ही बनाये जाते है, समूह में सभी सदस्य अपनी मर्जी से शामिल हो सकते है।

ये किसी अन्य के ऊपर निर्भर नही रहते है, बल्कि ये अपनी सहायता स्वयं (खुद) करते है। जैसा कि इसका नाम है, स्वयं सहायता यानि जो अपनी सहायता खुद करते है। इस प्रकार के समूह में 10 से 20 सदस्य होते है, ये सभी सदस्य स्वेछा से इसमें शामिल हो सकते है। इसमें चयनित सभी सदस्य एक समान आय वर्ग के होते है।

महिला स्वयं सहायता समूह में महिलाएं को शामिल किया जाता है। इसमें सभी सदस्यों द्वारा मासिक आधार पर एक बराबर राशि तय की जाती है, जिसे पदाधिकारियों के पास जमा को अपने रजिस्टर में दर्ज करते है। उसके बाद उस बचत को अपने नजदीकी बैंक में जमा करते है। जहाँ उन्होंने समूह के नाम से बचत खाता खुलवाया है।

बचत खाते का संचालन समूह के पदाधिकारियों द्वारा किया जाता है। समूह के किसी भी तीन सदस्यों को पदाधिकारी नियुक्त किया जाता है। जो समूह का संचालन करते है। किसी भी लेन देन का ब्यौरा रखते है। बैंक द्वारा कम ब्याज दर पर ऋण भी लिया जाता है।