jhankar
ब्रेकिंग
ब्रेकिंग न्यूज: देवास में 14 और 15 सितंबर को नॉनवेज दुकानें रहेंगी पूरी तरह बंद, नगर निगम का सख्त आद... गणेश उत्सव के दौरान स्कूलों में परीक्षा न कराने की मांग, ABVP ने DEO को सौंपा ज्ञापन आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

हंडिया : दस दिवसीय गणेशोत्सव का हुआ समापन, अनंत चतुर्दशी पर अस्थाई कुंड में हुआ श्री गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन

सभी घाटों का भ्रमण करते हुए टीम के साथ मौजूद रहे थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर

- Install Android App -

हंडिया। धार्मिक नगरी सहित आसपास के क्षेत्र में दस दिनों से जारी श्री गणेशोत्सव के बाद भगवान प्रथम पूज्य श्री गणेश जी की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला जारी हुआ,मां नर्मदा के किनारे रिद्धनाथ घाट पर बनाए गए अस्थाई विसर्जन कुंड में प्रशासन द्वारा क्रेन के माध्यम से विसर्जन कर भगवान श्री गणेश जी से अगले बरस जल्दी आने की कामना की गई, धार्मिक नगरी में 10 दिनों तक गणेश उत्सव की धूम रही।  गुरुवार को दस दिवसीय गणेश उत्सव के बाद अनंत चतुर्दशी के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा घरों तथा सार्वजनिक पंडालों में विराजमान गणेश जी की प्रतिमाओं की आरती उतारी और उन्हें लेकर रिद्धनाथ घाट पर बनाए गए।

अस्थाई कुंड पर पहुंचे, कुंड पर पुलिस प्रशासन ने वेरीकेटिंग कर रखी थी, और किसी को भी बेरीकेटिंग के आगे नहीं जाने दिया जा रहा था,श्रद्धालुओं द्वारा यहां गणपति जी की आरती उतार कर पुलिस द्वारा तैनात किए गए जवानों के माध्यम से कुंड में विसर्जन किया जा रहा था। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा गणपति बाप्पा से अगले बरस जल्दी आने की कामना की गई।  इधर विसर्जन का सिलसिला खबर लिखे जाने तक जारी रहा। इस दौरान थाना प्रभारी अनिल सिंह गुर्जर पुलिस टीम के साथ जायज़ा लेते रहे,इसी तरह पुलिस के जवान अन्य घाटों पर भी तैनात रहे।