jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

हंडिया : पंचकोसी यात्रा 06 मार्च से होगी शुरू, तहसीलदार आरके झरबड़े ने ली बैठक अधिकारी कर्मचारियों को दिए निर्देश

सुमित खत्री, हंडिया : देवास जिले के नेमावर से शुरू होने वाली मां नर्मदा पंचकोसी यात्रा को लेकर शुक्रवार को तहसील कार्यालय के सुशासन भवन में तहसीलदार आरके झरबड़े की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

इस दौरान यात्रा में शामिल होने वाले पदयात्रियों के लिए सभी सुविधाएं और सुरक्षा व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में विशेष रूप से मौजूद हंडिया ग्राम पटेल प्रहलादसिंह खत्री द्वारा खराब मार्गों को दुरूस्त करने के संबंध में चर्चा की गई ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग में किसी भी प्रकार की समस्या न हो।
जानकारी के अनुसार पंचक्रोशी यात्रा नेमावर से 06 मार्च से शुरू होकर बीजलगांल होते हुए हरदा जिले के ग्राम जलौदा पहुंचेगी। इसके बाद हंडिया में यात्रा का रात्रि विश्राम होगा।

- Install Android App -

लाईटिंग,टेंट पेयजल आदि की व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश…

बैठक में तहसीलदार आरके झरबड़े ने संबंधित विभागों को व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।पंचक्रोशी यात्रियों की ठहरने की व्यवस्था पर चर्चा करते हुए जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है। रात्रि विश्राम के समय लाईटिंग व्यवस्था, टेंट लगाना, पीने के पानी की व्यवस्था,चलित शौचालय की व्यवस्था की जाए। इसके बाद यात्री हंडिया से ऊंचान घाट के लिए रवाना होंगे। जहां ऊंचान में यात्री नाव के माध्यम से पुनः देवास जिले में प्रवेश करेंगे। तहसीलदार ने कहा कि घाटो पर यात्रियों के लिए संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी ताकि यात्रियों को जरा भी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

उक्त बैठक में तहसीलदार आर के झरबड़े,डिस्ट्रिक्ट कमांडेन्ट मयंक जैन,नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा,ग्राम पटेल प्रहलादसिंह खत्री,जनपद सीईओ बलवंत सिंह मवासे,बीपीओ राहुल सिंह,नायब तहसीलदार खातेगांव कमलसिंग सोलंकी,पीएचई विभाग के ऐई जेएस ठाकुर,उपयंत्री अमित चौकीकर,एमपीईबी के जेई पवन बारस्कर, सीबीएमओ डॉ.सेलजा महाजन,हंडिया पटवारी रमेश नाग,हंडिया सचिव ओमप्रकाश कलम,सरपंच लखनलाल भिलाला,उप सरपंच शरण तिवारी,सीगोंन सचिव रामजीवन दुबे,कैशराम बास्कले,कमल सिंह कुल्हाड़ा अरुण तिवारी, लोकेश भट्ट आदि मौजूद थे।