jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

हंडिया में रात्रि कालीन विशाल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ: खेल को खेल की भावना से सभी खिलाड़ी प्रेम से खेलें : शरण तिवारी उप सरपंच 

हंडिया।मंगलवार को जाट ग्राउंड हंडिया में रात्रि कालीन विशाल टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच लखनलाल भिलाला,उपसरपंच शरण तिवारी,विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी,सिध्दांत तिवारी,नितेश बादर,मुकेश पटेल के आतिथ्य में समारोह पूर्वक संपन्न हुआ।

सर्वप्रथम आयोजन कर्ताओं की ओर से श्रीफल भेंट कर और पुष्पहार पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया गया।इसके बाद समस्त अतिथियों ने क्रिकेट की पिच पर कुछ देर तक अपना हाथ आजमाया और खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।फिर समस्त अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

- Install Android App -

इस दौरान विशाल तिवारी ने बताया कि 20 मार्च तक क्रिकेट खेला जाएगा।

इस प्रतियोगिता में सरपंच लखनलाल भिलाला उपसरपंच शरण तिवारी द्वारा प्रथम पुरस्कार 41000 इनाम तथा द्वितीय पुरस्कार 21000 भाजपा जिला मंत्री नितेश बादर द्वारा दिया जाएगा।इस प्रतियोगिता में उद्घाटन मैच भमोरी मेकलसुता और आरके स्टील टीम के बीच खेला गया।
इस दौरान सिक्का उछाला गया।भमोरी मेकलसुता टीम ने टास में बाज़ी मारी और पहले फिल्डिंग चुनी।
प्रतियोगिता में उपस्थित खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपसरपंच शरण तिवारी ने सबसे आह्वान किया कि खेल को खेल की भावना से सभी खिलाड़ी प्रेम से खेले प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम का संचालन गिरीश गांगोले द्वारा किया गया तथा आभार सिद्धांत तिवारी द्वारा किया गया।