jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

हंडिया: सरस्वती शिशु मंदिर में राधा-कृष्ण बने बच्चे,,,,, धूमधाम से मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

हंडिया।गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व सरस्वती शिशु मंदिर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जहां नन्हें मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के परिधान में नजर आए।

- Install Android App -

कार्यक्रम का शुभारंभ संकुल प्रमुख गिरीश गांगोले द्वारा मां सरस्वती,भारत माता तथा भगवान श्री कृष्ण जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया,कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संकुल प्रमुख श्री गांगोले ने कहा कि जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण जी के जन्मदिन के रूप में मनायी जाती है,उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गीता जी में लोगों को जो ज्ञान का संदेश दिया है वो लोगों को सही मार्ग पर चलने का रास्ता बताता है।

राधा कृष्ण बने बच्चे,,,
विद्यालय के लेखा प्रमुख नितिन तिवारी ने बताया कि नन्हें मुन्ने भैय्या बहिन राधा-कृष्ण स्वरूप में आए थे।
इस दौरान कृष्ण राधा बनो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कृष्ण में प्रथम स्थान पार्थ तिवारी द्वितीय स्थान पर कार्तिक खत्री एवं राधा बनो प्रतियोगिता में नंदिनी पटेल एवं द्वितीय स्थान छात्रा अनाया ने प्राप्त किया,इसके बाद मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें समस्त भैया बहनों के साथ-साथ आचार्य परिवार ने भी हिस्सा लिया,मटकी फोड़ प्रतियोगिता में छात्रा हंसिका मालवीय ने मटकी फोड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया,