jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हंडिया : सीआरपीएफ के डीआईजी ने शहीदों के परिवार जनों से की भेंट ! जाना परिजनों का कुशल क्षेम

- Install Android App -

हंडिया।मातृ भूमि की सेवा में अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले सीआरपीएफ के अमर वीर शहीदों के स्वजनों से ग्रुप केंद्र के डीआइजी ने मुलाकात की।शनिवार को सीआरपीएफ जीसी नीमच के डीआईजी एसएलसी खूप ने हरदा जिले के ग्राम साल्याखेड़ी के वीर शहीद ईलाप सिंह पटेल और रातातलाई के वीर शहीद दीप सिंह चौहान के घर पहुंचकर दोनों वीर सपूतों के स्वजनों से मुलाकात की और सम्मान प्रदान कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

इस दौरान डीआइजी खूप ने स्वजनो की मौजूदगी में दोनों वीर शहीदो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया तथा उनके स्वजनों को पुष्प गुच्छ व शाल भेंट कर सम्मानित किया।इस दौरान डीआईजी ने कहा कि देश के अमर वीर बलिदानियों के परिजनों की सहायता करना और उन्हें सम्मान देना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।इस दौरान डीआइजी एसएलसी खूप के साथ डिप्टी कमांडेंट देवेंद्र सिंह नेगी,इंस्पेक्टर गोपी लाल,एसआई संतोष सिंह सेंगर तथा हंडिया पुलिस की ओर से प्रधान आरक्षक दीपक इवने,तरुण नागले, भीम सिंह राजपूत,विरेंद्र गुर्जर भी मौजूद रहे।