jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

हरदा। इंदौर में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई, दोस्त रूम पर पहुंचा तो उसने उसे फंदे पर लटके देखा।

मकड़ाई समाचर हरदा। इंदौर पिपल्याराव के एक घर में रहने वाले अतुल (25) पुत्र मनोहर सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर जान दे दी। अतुल यहां रहकर एक प्राइवेट कोचिंग से सब इंस्पेक्टर की तैयारी कर रहा था। युवक हरदा के पास ग्राम सुखरास का रहने वाला था। उसका दोस्त अर्पित जब कोचिंग गया तो अतुल कमरे पर अकेला था। वापस आया तो काफी देर तक उसने गेट नही खोला। पुलिस के आने पर जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर अतुल फंदे पर लटका मिला। ईधर गॉव में जैसे ही घटना की जानकारी मिली गॉव में शोक की लहर छा गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कुछ दिन पहले घर मे खुशी का माहौल था। अचानक हुई इस घटना के बाद सभी लोग गम में डूब गये। किसी को विस्वास ही नही हो रहा कि बेटे ने ऐसा कदम क्यो उठाया। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी।

पुलिस के मुताबिक दोपहर में अतुल ने अर्पित और अन्य दोस्त के साथ खाना खाया था। इसके बाद कमरे में आराम करने का कहकर चला गया था। अतुल को पुलिस में जाने की जाने की जिद थी। इसलिए वह खेती से ज्यादा पुलिस की नौकरी में भरोसा करता था। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए मां-बाप ने उसे इंदौर पढ़ने के लिए था। तीन भाई बहनों में यह सबसे छोटा था।

- Install Android App -

18 फरवरी को हुई थी भाई की शादी

अतुल तीन सालों से इंदौर में ही रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह पुलिस सेवा में जाना चाहता था। 18 फरवरी को उसके भाई राहुल की शादी हुई थी। इसके लिये वह इंदौर से हरदा अपने घर गया था। वह जिस दोस्त अर्पित के यहां रूका था। वह भी हरदा का ही है। जांच अधिकारी रामबक्ष गेहलोत के मुताबिक अतुल का मोबाईल जब्त किया गया है। वही उसके बैंग में जो दस्तावेज थे वह भी पुलिस ले रखे है। अभी परिवार के बयान नही हो पाए है। वही जहां घटना हुई उस कमरे को सील किया गया है।