jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री मोहन यादव के हरदा आगमन पर यातायात डायवर्सन प्लान जारी हंडिया में अवैध अतिक्रमण का मामला: उपसरपंच पर ₹20 हजार लेने का आरोप, जगह हटाई लेकिन रकम वापस नहीं हु... विद्यार्थियों को दी गई कानूनी अधिकारों और बाल संरक्षण अधिनियमों की जानकारी मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज रोजगार स्वरोजगार मेला ‘युवा संगम’ में 33 युवाओं का प्राथमिक चयन हुआ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 अक्टूबर को हरदा आयेंगे 9 वें पोषण पखवाड़ा का जिला स्तरीय समापन कार्यक्रम आयोजित ऑपरेशन-100 में बड़ा खुलासा, नशा तस्करी में शिक्षक से लेकर NSG कमांडो तक शामिल भिलाई केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 50 से ज्यादा ड्रम जले - 2 टैंकर खाक हरदा में नवजात की मौत से हड़कंप, पिता ने बघेल अस्पताल स्टाफ पर लगाए लापरवाही के आरोप।

हरदा : अवैध वसूली की शिकायत पर, सीहोर जिले के पत्रकार कन्हैया के विरूद्ध टिमरनी थाने में एफआईआर दर्ज ||

हरदा | रेत खनन कार्य में संलग्न एक फर्म के कर्मचारी ने 15 हजार रूपये प्रतिमाह अवैध वसूली के लिये परेशान करने वाले भेरूदा (सरूल्लागंज ) के एक पत्रकार कन्हैयानाथ के विरूद्ध टिमरनी थाने में सोमवार को दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 384 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरदा जिले की ‘‘फर्म – उज्जवल चौहान हरदा’’ में सुपरवाइजर का कार्य करने वाले छिदगांवमेल निवासी एक कर्मचारी ने टिमरनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है कि पिछले 1 माह से नसरूल्लागंज का हिन्दी खबर चैनल का पत्रकार कन्हैयानाथ बार-बार फोन कर 15 हजार रूपये प्रतिमाह मांग रहा है। यह राशि न देने पर वह मेरी फर्म के विरूद्ध अपनी चैनल में खबर प्रसारित करने की बात कहकर डरा धमका रहा है।