jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

हरदा : ओवरलोड रेत चोर ट्रेक्टर ट्राली वालो पर प्रशासन कार्यवाही करे, नही तो ग्राम पंचायत आदमपुर वसूलेगी टैक्स

रिपोर्ट – शुभम इन्दौरे 

ग्राम पंचायत आदमपुर बैठक कर लिया फैसला, कई बार कर चुके शिकायत, अधिकारी सुनने को तैयार नही | जोर शोर से नर्मदा नदी में हो रहा अवैध उत्खनन और परिवहन, सड़के हो गई खराब –

हरदा : हंडिया तहसील के ग्राम पंचायत आदमपुर से तीन किलोमीटर दूर नर्मदा नदी सुरजना घाट पर रेत माफिया बेखौब होकर रेत की चोरी कर रहा। प्रतिदिन लगभग 40 से 50 ट्रेक्टर रेत भरकर ग्राम आदमपुर से होकर गुजरते है। ट्रेक्टर चालक वाहन इतनी तेज गति से ले जाते है। की कई बार गांव में हादसे हो गए। ग्राम पंचायत की सड़के पूरी तरह से खराब हो गई। ओवर लोड ट्रेक्टर ट्राली से लाखो रुपए खर्च कर बनाई गांव की सीमेंट सड़क डामर रोड पूरा खराब हो गया। ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती लक्ष्मी जाट सांगवा के द्वारा पूर्व में कई बार खनिज विभाग को शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। देखे विडियो –

- Install Android App -

अधिकारियों से नाराज होकर आज ग्राम पंचायत ने बैठक कर निर्णय लिया की।

ओवर लोड रेत चोर वाहनों पर कार्यवाही करेगी। अब ग्राम पंचायत इन वाहनों से टैक्स वसूलेगी। टैक्स की राशि से गांव का विकास किया जायेगा। ग्राम पंचायत सरपंच ने मकड़ाई एक्सप्रेस को बताया की जिला प्रशासन ध्यान दे। प्रतिदिन बड़ी संख्या में ट्रेक्टर ट्राली तेज गति से निकलते है। इन पर कार्यवाही हो। स्कूल के बच्चो को हमेशा खतरा बना रहता है। उन्होंने कार्यवाही की मांग की।