मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सुबह मुख्य नगरपालिका अधिकारी ज्ञानेंद्र यादव के साथ के साथ शहर के वार्ड नं 20 स्थित नई सब्जी मंडी एवं विवेकानंद काम्प्लेक्स क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी व नगर पालिका के उपयंन्त्री एवं सफाई दरोगा को सफाई व्यस्था पुख्ता बनाये रखने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने CMO को सार्वजनिक स्थल पर कचरा फेकने वालो पर अर्थदण्ड लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्री गर्ग ने मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक के लिए पुराने पशु चिकित्सालय के पास रिक्त भूमि का निरीक्षण भी किया गया।
ब्रेकिंग