jhankar
ब्रेकिंग
प्रदेश में आज होली का रंगीन उत्सव, भोपाल में निकलेगा ऐतिहासिक चल समारोह इंदौर बायपास का होगा हाईटेक नवीनीकरण, 100 करोड़ से सुधरेगी सड़क और बढ़ेगी सुरक्षा उज्जैन में शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट में ही नॉनवेज बनाकर खा रहे थे कर्मचारी सड़क दुर्घटनाओं में पीएम राहत योजना से मिलेगी डेढ़ लाख तक की मुफ्त चिकित्सा सुविधा Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 04 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे पूर्व विधायक संजय शुक्ला समेत अन्य यात्री दुबई से लौटे: इजराइल-ईरान जंग के बीच कुछ फ्लाइट्स शुरू एक अप्रैल से जबलपुर में स्कूली वाहनों में एलपीजी किट का उपयोग होगा बंद राजा रघुवंशी हत्याकांड में परिवार का अहम निर्णय, होली में सोनम की साड़ी भी जलाए तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हंडिया : आध्यात्मिक रंगों में मनी होली: ब्रह्माकुमारी आश्रम हंडिया में बुराइयों का दहन, सद्गुणों का ...

हरदा के दो सराफा व्यापारियों का लाखो का सोना नगदी ले उड़ा कारीगर, पुलिस ने 4 दिन में पकड़ा

मकड़ाई समाचार हरदा : शहर के गणेश चौक पर रहने वाला बंगाली कारीगर ने दो सराफा व्यापारियों से ठगी की । इसमें एक व्यापारी से 1.99 लाख रुपए का 60 ग्राम सोना और दूसरे से 5.27 लाख रुपए ठग लिए । पैसा और सोना लेकर वह पत्नी के साथ राजस्थान घुमा। अजमेर गया आरोपी अंसार घूमा । । इसके बाद घर सामान लेने के लिए वापस हरदा आया । यहां उसने पत्नी को सामान लाने के लिए घर भेजा । इसी बीच मोबाइल लोकेशन के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी को नेशनल हाइवे पर सांई मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया । उसे न्यायालय में पेश किया , जहां से जमानत मिल गई है । पुलिस ने आरोपी के पास से सोने के गहने और 4.95 लाख रुपए जब्त कर लिए हैं । पुलिस ने बताया कि आरोपी हुबली जिले के कृष्णपुरा गांव निवासी काजी अंसार अली पिता काजी कयामुद्दीन 32 साल है । वह वर्तमान में गणेश चौक पर किराए के मकान में रहता है । वह सोने के गहने बनाने का काम करता है । सराफा व्यापारी कार्तिक गुप्ता ने कारीगर अंसार को 60 ग्राम सोना गहने बनाने के लिए दिए थे । इसी तरह अंसार ने दूसरे व्यापारी शरद अग्रवाल से 5.27 लाख रुपए उधार ले लिए । इसके बाद वह पत्नी सहित गायब हो गया । उसने मोबाइल भी बंद कर लिया । दोनों व्यापारियों ने 14 सितंबर को सिविल लाइन थाने में शिकायत की । पुलिस को आरोपी अंसार की मोबाइल लोकेशन राजस्थान के अंजमेर की मिली । पुलिस टीम आरोपी की तलाश में अजमेर पहुंची । इसी बीच आरोपी की पत्नी का मोबाइल नंबर मिला । उसकी लोकेशन शहर की मिली । आरोपी शहर के नेशनल हाइवे पर स्थित सांई मंदिर के पास खड़ा था । पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से 60 ग्राम सोने के गहने और 4.95 हजार रुपए जब्त किए गए । आरोपी ने 32 हजार रुपए खर्च कर दिए हैं ।

- Install Android App -

साभार भास्कर ग्रुप