jhankar
ब्रेकिंग
असेंबली ऑफ एमपी जर्नलिस्ट्स: अब्दुल समद को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शाहिस्ता परवीन ने दी शुभकामनाएं तमिलनाडु: चेन्नई-मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी आग, सभी 23 यात्री सुरक्षित हाईवे पर सुबह-सु... पश्चिम बंगाल: बर्धमान की स्पंज आयरन फैक्ट्री में जोरदार धमाका, 5 कर्मचारी गंभीर घायल भट्टी में विस्फ... हरदा । अब्दुल समद हरदा जिला इकाई के अध्यक्ष नियुक्त ‌।  लखनऊ: शहीद पथ पर फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 8 लोग गिरफ्तार मुजफ्फरनगर: नशीला पदार्थ देकर रेप, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव, 4 पर FIR खातेगांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, रथ खींचने के लिए मची होड़ कोलकाता: ED की छापेमारी में मदरसे से 40 लाख कैश और 180 ग्राम सोने के सिक्के बरामद जींद से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, खुद बनाएगी बिजली और आग लगने पर अपने आप बंद होगा सिस्टम... रायपुर: RRB परीक्षा में नकल, डबल अंडरगारमेंट में छिपाकर ले गया मोबाइल, महाराष्ट्र का युवक गिरफ्तार

हरदा ; ग्राम बैड़ी में क्लस्टर क्रेडिट कैम्प 15 जून को लगेगा

हरदा ; बैंकर्स और उद्योग विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर ग्रामीणों को शासन की विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने के लिए मदद कर रहे हैं। इसी क्रम में 15 जून को हरदा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बैड़ी में प्रातः 11 बजे से क्लस्टर स्तरीय क्रेडिट कैम्प आयोजित किया गया है। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र श्री के. आर. उइके ने बताया कि इस शिविर में ग्राम बैड़ी, खेड़ा, भादुगांव, रातातलाई, उवां, देवतालाब व अजनासरैयत के आवेदक अपनी कक्षा आठवीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, पेनकार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, समग्र आईडी की मूल प्रति एवं फोटो कॉपी तथा पासपोर्ट साइज के चार फोटो लेकर उपस्थित हो सकते हैं, ताकि पात्र होने पर शिविर में ही उनका ऑनलाइन आवेदन जमा कराया जा सके।