jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

हरदा / टिमरनी : नव निर्वाचित विधायक अभिजीत शाह ने खोला अवैध रेत माफियाओ के खिलाफ मोर्चा, कलेक्टर ऋषि गर्ग से की मुलाकात, कार्यवाही की मांग की !

हरदा / टिमरनी : लंबे समय से हरदा टिमरनी क्षेत्र में नर्मदा नदी किनारे और नर्मदा गंजाल नदी में अवैध रूप से खनन माफिया रेत चोरों के द्वारा मां नर्मदा को छलनी किया जा रहा है। वही टिमरनी विधानसभा के अंतर्गत टिमरनी थाना क्षेत्र के आम जनों की अवैध रेत उत्खनन और इसके अवैध परिवहन की शिकायतें लगातार मिल रही थी। इस अवैध उत्खनन के खेल को बंद करने के लिए टिमरनी सिराली विधायक  अभिजीत शाह अब मैदान में कूद गए | विधायक बनने के बाद सबसे पहले उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने आज जिला कलेक्टर को आवेदन पत्र दिया। उन्हीं अवैध उत्खनन और अवैध रेत परिवहन पर रोक लगाने के लिए मांग की है।

क्या लिखा है पत्र में –

प्रति
माननीय कलेक्टर महोदय जी
टिमरनी [ जिला :-हरदा ]

- Install Android App -

विषय :- टिमरनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध / ट्रैक्टर ट्रॉली से रेत .परिवहन एवं उत्खनन के सम्बन्ध में ।

विषयांतर्गत लेख है, की मेरी विधानसभा क्षेत्र टिमरनी 134 के ” टिमरनी थाना” क्षेत्र में अवैध रूप से कृषि कार्य में उपयोग होने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली एवं ओवर लोड डम्पर के परिवहन के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन की शिकायत लगातार मिल रही हैं । अतः प्रशासन से मेरा निवेदन हैं की जल्द से जल्द इसपे रोक लगाए क्योकि इस कारण से शासन को राजस्व की हानि भी हो रही हे एवं रेत माफिया के होसले बुलंद हो रहे हैं, जिससे विधानसभा क्षेत्र में प्रशासन के प्रति आम जनता में अविश्वास पैदा हो –

अभिजीत शाह “मकडाई” विधायक टिमरनी 134

11-12-23