jhankar
ब्रेकिंग
गुवाहाटी के पॉश होटल में लीज विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग, महिला सहित 5 की मौत, आरोपी 1 घंटे में ग... छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल को मारी टक्कर, 72 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर घायल - भोपाल रेफर खेत में सिंचाई के दौरान मजदूर की मौत मारपीट के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलूस,पीडि़त परिवार से मंगवाई माफी हरदा में धूमधाम से मनी वाल्मीकि जयंती मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ और शुष्क, दिन में तेज धूप - रात में हल्की ठंड ₹7.30 करोड़ की लागत से बनेगी घोघई नदी पर पुलिया, विधायक अभिजीत शाह ने किया भूमिपूजन खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग

हरदा / टिमरनी : 25 वर्षीय युवक का शव खेत में संदिग्ध अवस्था में मिला, हत्या की आशंका

हरदा/ टेमागांव | जिले के रहटगांव थाना क्षेत्र के टेमागांव चौकी अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला के पीछे खेत में सात दिन से लापता युवक का शव मिला। उसके हत्या की आशंका है। हत्या में दोस्तों पर ही शक है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव सड़ने लगा था और बहुत ही दुर्गंध आ रही थी। शव को टिमरनी सरकारी अस्पताल भिजवाया। । मृतक वन विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी था।

- Install Android App -

टेमागांव चौकी प्रभारी अविनाश पारदी ने बताया कि गांव के जितेंद्र पिता छगनलाल उइके 25 साल का शव सोमवार दोपहर को शासकीय स्कूल के पीछे संतोष कहार के खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों ने दुर्गंध आने के बाद इसकी सूचना दी। शव को पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया है। एक दिन पहले रविवार को ही मृतक के भाई राजकुमार ने उसके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जानकारी के मुताबिक आखिरी बार उसे दोस्तों के साथ देखा गया था। पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एक-दो दिन में मामले का खुलासा हो सकता है।