मकड़ाई समाचार हरदा। जिला में बाढ़ के हालात अजनाल नदी, गंजाल नदी, टिमरन नदी ने आवागमन के मार्गो को प्रभावित किया। निचली बस्तियों में पानी भरा गया है।
हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा नदी किनारे हरदा जात्रापडाव, गुप्तेश्वर पेड़ी घाट, इमलीपुरा, बंगाली कालोनी, सोनकर मोहल्ला, मानपुरा आदि क्षेत्रो का निरीक्षण किया गया। और नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना व्यक्त करते हुए। नागरिको से अपील की, कि वह अपना सामान लेकर अपने परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर पहुच जाए।
हरदा नगर पालिका द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के इंतजाम कराए गए एवं उनके भोजन की व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए पूड़ी और सब्जी के पैकेटो का वितरण किया गया।
हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए नागरिकों से अपील की अपने परिवार के साथ प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था मैं सुरक्षित स्थान पर पहुंचे क्योंकि नर्मदा नदी का जलस्तर अधिक बढ़ने के कारण तवा डैम के गेट खोलने से छोटी छोटी नदियों के जैसे अजनाल नदी गंजाल नदी एवं टिमरन नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति निर्मित होने की पूरी संभावना है अतः सुरक्षा की दृष्टि से अपने परिवार के सहित सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।
नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि हरदा नगर में इससे पहले वर्ष 2007 में इस प्रकार से नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी। उसी प्रकार पूरी संभावना लग रही है और प्रशासन की लगातार चेतावनी से स्पष्ट है कि बाढ़ के हालात बन सकते हैं। इसलिए हरदा नगर की जनता से हरदा नगरपालिका अपील करती है कि वह सुरक्षित स्थान पर पहुंचे और अपने परिवार को सुरक्षित रखें उनके भोजन की व्यवस्था हरदा नगर पालिका द्वारा कराई जा रही है। हरदा नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि खंडवा रोड स्थित क्षेत्र में खंडवा की ओर से आने वाले वाहनों में वाहन चालकों के भोजन व्यवस्था हेतु ट्रेन पटरी के रास्ते जाकर उनके भोजन व्यवस्था हेतु 200 पैकेट वितरित कराए गए हैं ताकि उनके भोजन की व्यवस्था हो सके नप अध्यक्ष सुरेंद्र जैन द्वारा बताया गया कि उस क्षेत्र में भोजन की कोई व्यवस्था ना होने के कारण परेशान भोजन चालकों के लिए भोजन पैकेट उपलब्ध कराए गए।
ब्रेकिंग
किसान भाई 17 अगस्त से पूर्व कराएं फसल बीमा
हर घर तिरंगा’ अभियान 9 से 17 अगस्त तक 14 अगस्त को मनाया जायेगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस
मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का जिला स्तरीय आयोजन 7 अगस्त को
अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
ई-विकास पोर्टल को अधिक सुगम बनाने वरिष्ठ अधिकारियों ने किसानों से लिए सुझाव
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की मासिक बैठक सह प्रशिक्षण संपन्न
प्रशिक्षण के पंचम दिवस भारी औजारों व हथियारों की दी जानकारी
योगी बोले- सदन बाधित कर 25 करोड़ जनता के हितों से खिलवाड़ कर रहा विपक्ष
इंदौर: वीडियो कॉल पर नकदी के कार्टन दिखाकर रोड कारोबारी से 1.5 करोड़ की ठगी, 200 खातों में बांटी रकम
नर्मदा पुरम-हरदा मार्ग पर पेड़ गिरा, स्कूल छुट्टी के समय लगा लंबा जाम,मार्ग पर गिरा पेड़, बच्चों को ...
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
