हरदा नगर पालिका भारती कमेडिया ने दैनिक वेतन भोगी एवं मस्टर कर्मचारियों के वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति की मांग को पूरा किया
हरदा हरदा नगर पालिका में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी एवं मास्टर कर्मचारियों ने अपनी वेतन वृद्धि एवं कार्य कुशलता को लेकर पदोन्नति की मांग की गई थी, जिसकी सूची हरदा नगर पालिका में विगत 2 वर्षों से भी अधिक समय से प्रतीक्षा में थी जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई थी किंतु वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती राजू कमेडिया जी ने प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल जी पटेल से विस्तृत चर्चा कर नपा कर्मचारियों की मांग पूरी की । और कर्मचारियों की कार्यकुशलता को देखकर उन्हें उनकी वेतन वृद्धि एवं पदोन्नति का लाभ दिलाया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती कमेडिया ने बताया कर्मचारियों से प्राप्त आवेदन एवं उनके द्वारा बार-बार पदोन्नति की मांग को दृष्टिगत रखते हुए मंत्री कमल जी पटेल से चर्चा उपरांत पी आई सी के माध्यम से प्रस्ताव पारित कर उक्त कर्मचारियों की कार्यकुशलता और योग्यता को देखते हुए उनके कार्य के अनुसार उन्हें पदोन्नति दी गई है जैसे अकुशल से अर्ध कुशल अर्ध कुशल से कुशल एवं यदि कोई कर्मचारी कंप्यूटर के कार्य प्रशिक्षित है तो उसे शासन के निर्देशानुसार उच्च कुशल की पात्रता दी गई है इस आधार कार्यकुशलता के अनुसार 100 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिला। कर्मचारियों के वेतन में 900 रुपये से 2200 रुपए तक कि वृद्धि कराई गई।
नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ने कहां की यदि उक्त कर्मचारियों के अतिरिक्त यदि कोई कर्मचारी शेष रह गए हैं और वह अपनी कार्यकुशलता एवं शैक्षणिक योग्यता के अनुसार पात्रता रखते हैं तो वह इस माह 15 मई 2023 तक अपना आवेदन संबंधित शाखा प्रभारी के पास जमा करा सकते हैं।
कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा नगर पालिका दैनिक वेतन भोगी एवं मस्टर कर्मचारियों के हित में लिए गए निर्णय के लिए नगर पालिका अध्यक्ष के कार्य की सराहना की और हरदा नगरपालिका के कर्मचारियों को बधाई दी।