ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

हरदा न्यूज़ : अव्यवस्थाओं के बीच किसानों से खरीदा जा रहा है गेहूं

मकड़ाई समाचार हरदा। शासन प्रशासन कितने भी दावे करें लेकिन उसके बाद भी खरीदी केंद्रों पर किसानों की फजीहत नजर आ रही है। केंद्रों पर आए दिन गेहूं और चने की फसल बेचने आ रहे किसान परेशान हो रहे हैं। लेकिन इस ओर शासन प्रशासन का ध्यान नहीं है। करताना सोसाइटी के अंतर्गत प्रिंस वेयरहाउस खरीदी केंद्र पर तेज धूप में दो से 3 दिन रुकने के बाद ही किसानों की फसल खरीदी जा रही है। केंद्र पर किसानों के लिए छाव की व्यवस्था नहीं है। रात में वेयरहाउस में गेट लगा दिया जाता है। जिससे किसान सड़क पर ही रात गुजारते हैं।

- Install Android App -

मेन रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली खड़े रहने से कोई भी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। किसानों ने बताया कि 1 दिन में 5 से 6 ट्राली ही फसल तुल रही है, कांटा खराब हो जाता है तो किसानों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। यहां पर लगे हिमाल किसानों को परेशान करते हैं। उनसे चाय-नाश्ते की मांग करते हैं। जिससे किसान परेशान है, धीरे-धीरे किसानों की फसल की तुलाई हो रही है। खरीदी केंद्र फैंस वेयरहाउस में एक ही कांटे से तुलाई हो रही है। जिससे किसान को फसल बेचने में 3 दिन से भी अधिक समय लग रहा है। लेकिन शासन-प्रशासन के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे किसानों में रोष व्याप्त है।