ब्रेकिंग
गाजा मे  Parle G का बिस्किट बिका 2300 रूपये में, एक पिता ने बेटी की भूख मिटाने के लिए पारले जी 2300 ... हरदा: नदियों के उदगमों को संरक्षित करें, इनमें होती है भरपूर ऊर्जा: मंत्री प्रहलाद पटेल हरदा: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त राणापुर जनपद पंचायत के नवीन सीईओ होंगे बलवान सिंह मवासे पंचायतों में जल संरक्षण एवं पौधारोपण के कार्य कराएं पंच सरपंच!  सरपंच पंचायत की आय बढ़ाएं और गांव म... Handia news : ईद उल अजहा : हर्षोल्लास के साथ मनाई गई बकरीद, गले मिलकर दी बधाई! जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी

हरदा : पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी ने वट वृक्ष पर 108 बार सूत लपेट लगाई परिक्रमा

मकड़ाई समाचार हरदा। वट सावित्री पूर्णिमा के अवसर महिलाओं ने वट वृक्ष का विशेष पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने वट वृक्ष पर 108 बार सूत लपेट परिक्रमा की और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनी। मंगलवार को नगर क्षेत्र में सुबह से ही सावित्री वट वृक्ष पूजा के लिए महिलाओं की भीड़ रही। जगह-जगह महिलाओं ने विधि विधान से वट वृक्ष की पूजा करते हुए सौभाग्य और परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की।

- Install Android App -

ज्येष्ठ शुक्ल की पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत रखते हुए पति के लंबी आयु की कामना की। मान्यता है कि आज के ही दिन सावित्री ने यमराज को अपने पति सत्यवान के प्राण लौटाने पर विवश कर दिया था। शहर के अजनाल नदी के तट पर स्थित प्राचीन गुप्तेश्वर मंदिर सहित अन्य स्थानों पर महिलाओं ने समूह में पहुंचकर पूजा की। इस दौरान हम फाउंडेशन संस्कृति शाखा से जुड़ी महिलाओं ने सुहागमन महिलाओं को सुहाग सामग्री व फल वितरित किए। वहीं दीन-दुखियों को वस्त्र, फल आदि दान किया।

इस अवसर पर प्रदेश सहसंयोजक महिला सहभागिता कल्पना राजपूत,मालवा प्रान्त प्रान्तीय संयोजक पर्यावरण संरक्षण अंजू गुहा ,शाखा अध्यक्ष प्रीति उपाध्याय,उपाध्यक्ष रानू उपाध्याय,सचिव अर्चना जोशी, कोषाध्यक्ष राजन्ती राजपूत, संरक्षक आरती उपाध्याय, ब्रजा उपाध्याय, दीपा आदि सदस्य मौजूद रही।