jhankar
ब्रेकिंग
एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट

हरदा : बंजारा समाज ने ग्वाल बाबा मंदिर परिसर से निकाली शोभायात्रा, महिला और बच्चे भी हुए शामिल

मकड़ाई समाचार हरदा। बंजारा समाज के आराध्य देव संत शिरोमणि सेवालाल महाराज की 283वीं जयंती हरदा में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर समाज के सदस्यों ने दूध डेयरी क्षेत्र के ग्वाल बाबा मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा यात्रा निकाली। जिसमें समाज के सदस्य, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए।

- Install Android App -

समाज के जिला प्रभारी उमराव नायक ने बताया कि मंगलवार को ग्वाल बाबा मंदिर में संत शोरोमणि सेवालाल महाराज का पूजन अर्चन किया गया। वहीं शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक बन्धु और महिलाएं शामिल हुई। इस अवसर पर बंजारा समाज के अध्यक्ष दिलीप नायक, छगन नायक, मुकेश नायक, दीपक नायक सहित समाजजन मौजूद रहे।