jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की हरदा : महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर सम्पन्न अवैध लकड़ी कारखाने पर छापा मारकर सागौन की लकड़ी और मशीनें जब्त : मामले में वन विभाग जांच कर रही । ग्राम चौतलाए खड़ी फसल में आग, कई एकड़ फसल जलकर खाक हरदा : शासकीय शिक्षक संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा हरदा : जल स्रोतों के संरक्षण के लिये 19 मार्च से प्रारम्भ होगा जल गंगा संवर्धन अभियान उनकी बात - नियम विरूद्ध डीजे बजाने वालों की शिकायत करें हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति

हरदा : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के द्वितीय चरण हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

हरदा : शासन के निर्देशानुसार 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान का द्वितीय चरण चलाया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किये है। उन्होने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को संबंधित अनुविभाग के लिये नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार उन्होने नगरीय क्षेत्र के लिये मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा ग्रामीण क्षेत्र के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायतों को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होने निर्देशित किया है कि नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी अनुविभाग स्तर पर अभियान के संचालन की नियमित समीक्षा, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे। अभियान के दौरान चिन्हांकित 15 विभागों की 67 सेवायें प्रदान करने वाले सभी मैदानी कार्यालयों में सेवायें प्रदान करने के लिये शिविर लगाये जायेंगे। प्रत्येक शिविर के लिये शिविर प्रभारी अधिकारी एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किये जाए।