jhankar
ब्रेकिंग
इंदौर के खजराना मंदिर के पुजारी परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप कलेक्टर से मिलने के लिए पूरे दिन बैठी रही जिला पंचायत अध्यक्ष उज्जैन में अवैध निर्माणों पर UDA की बड़ी कार्रवाई, 16 इमारतें बुलडोज़र से ध्वस्त ग्वालियर नगर निगम ने संपत्ति कर पर 50% छूट की घोषणा की नई गाइडलाइन के तहत प्रदेश में LPG गैस सिलेंडर वितरण, कोटा निर्धारित पेट्रोल और डीजल संकट की अफवाह से हड़कंप: रतलाम में भारी भीड़ और विवाद मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोना-चांदी के भाव में गिरावट खेती किसानी : ग्रीष्मकालीन मूंग सिंचाई हेतु 27 मार्च से हरदा में आयेगा तवा नहर का पानी इंदौर: महू में दुष्कर्म के आरोप के बाद भारी हंगामा; आरोपी के घर में आगजनी और चक्काजाम Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 24 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Harda News : हरदा में चर्च के कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण की शिकायत

हरदा : फरहत सराय के नजदीक बने चर्च के पास्टर इंचार्ज ने कलेक्टर को ईसाईयों के कब्रिस्तान पर अवैध निर्माण की लिखित शिकायत की है।

- Install Android App -

शिकायत पत्र के अनुसार हाइकोर्ट के  स्टे के बावजूद  अनिल जाट वहां कब्र तोड़कर अवैध निर्माण कर रहे हैं। पत्र में कलेक्टर से अवैध निर्माण रोकने की प्रार्थना की गई है।

क्या है शिकायत पत्र –

प्रति,

श्रीमान कलेक्टर महोदय जी, जिला कलेक्टर कार्यालय हरदा जिला हरदा म.प्र. ।

विषय :-

इसाई समाज के कब्रस्तान पर अवैध निर्माण बावत ।

महोदय जी,

निवेदन है कि इ.सी.आई. चर्च हरदा जो फरहत सराय के पास है। महोदय जी हमारी संस्था का एक मात्र कब्रस्तान है जो कि शहीद दीपसिंह चौहान वार्ड क्र. 32, इंदौर रोड पर गोपी कृष्ण गार्डन से लगा हुआ है। जिसका खसरा नं. 60/2 रकबा 3 एकड़ 95 डिसमिल है। जिसपर अनिल जाट ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है।

श्रीमान, उपरोक्त कब्रस्तान पर जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा स्टे ऑर्डर भी पूर्व में लगा हुआ है। इसके बाद भी वो कब्र तोड़कर निर्माण कार्य कर रहा है। हमारा इसाई समाज आपसे निवेदन करता है कि मानवीयता के आधार पर उपरोक्त कार्य को शीघ्रता से रोक लगाने की कृपा करें। यही विनय है।

दिनांक 01/02/2024

आवेदक –
पास्टर इंचार्ज इ.सी.आई अजय थ्योफिल हरदा जिला हरदा

प्रतिलिपी :-

1. माननीय विधायक जी की ओर प्रेषित