मकड़़ाई एक्सप्रेस 24 हरदा। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार आगामी मौसम में परिवर्तन होगा। गुरुवार शुक्रवार को तापमान अधिक रहा है। हरदा में शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा है।
मध्यप्रदेश में हवाओं का रुख बदल गया है। दरअसल गुरुवार को मध्यप्रदेश में तपिश बढ़ गई है।तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान खरगोन का रिकॉर्ड किया गया। वहीं शुक्रवार को तापमान में और अधिक वृद्धि देखी जा सकती है। वहीं कुछ स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। 15 जून के बाद मानसून के दस्तक मध्यप्रदेश में देखी जाएगी। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक होने के साथ ही खंडवा खरगोन बुरहानपुर के रास्ते यह भोपाल प्रवेश कर सकते है। 18 से 20 जून के बीच में मानसून प्रदेश में सक्रिय हो सकता है। वहीं 3 जून को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। जिसके कारण गर्मी का असर नहीं रहेगा वही तापमान में भी गिरावट देखी जाएगी।