मकड़ाई समाचार हरदा। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक यात्री गिर गया। इसमें वह घायल हाे गया। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि नागपुर निवासी मिलन पिता कैलाश नारायण निवासी कानपुर मुंबई जाने के लिए ट्रेन में सवार हुआ था। स्थानीय स्टेशन पर उतरा। इसी दाैरान लूप लाइन पर दूसरी ट्रेन आकर खड़ी हाे गई। इसमें गलती से मिलन चढ़ गया।
इसी बीच रात करीब 10.30 बजे ट्रेन चल दी। वापस उतरते समय वह ट्रेन से गिर गया। उसके सिर, हाथ व पैर में चाेटें आई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।