ब्रेकिंग
बागेश्वर धाम : दीवार गिरने से महिला श्रद्धालु की मौत गुरु पूर्णिमा के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने की य... बड़ी खबर : बिहार में एक परिवार के 5 लोगो को जिंदा जलाया आदिवासी परिवार मे डायन होने का आरोप लगाया था... अब से किसी चौक चौराहे या सड़क पर महापुरुषों या अन्य की प्रतिमा नहीं लगेगी- हाई कोर्ट Aaj ka rashifal: आज दिनांक 8 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गंभीर मरीजों को रेफर करने पीएम श्री एम्बुलेंस सेवा का संचालन प्रदेश सहित जिले में संचालित Live maa narmda: मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे वीडियो, लगातार हो रही बारिश से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर रेत का अवैध परिवहन कर ले जा रहे 2 ट्रेक्टर ट्राली करताना पुलिस ने पकड़ी। केस दर्ज भारतीय किसान संघ रहटगांव तहसील के प्रतिनिधि मंडल ने आज हरदा कलेक्टर सिद्धार्थ जैन से मुलाकात की अब निजी चिकित्सक देंगे हरदा के संजीवनी क्लिनिकों पर अपनी सेवाएं : कलेक्टर श्री जैन ने निजी चिकित्सको... मप्र में मूँग और उड़द की खरीदी आज से प्रारम्भ!  जानिए क्या है मूँग और उड़द का समर्थन मूल्य

हरदा हर दिन हादसों का शहर, 15 वर्षीय किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत

जीजा साले बाइक से वापस सिराली जा रहे थे। साले की मौत, जीजा को नही आई चोट

मकड़ाई समाचार हरदा। वर्ष 2022 में हरदा जिले में खस्ताहाल सड़कों ने कई लोगो की जान ली। हर दिन कोई न कोई सड़क दुर्घटना में घायल तो कई लोगो की मौत हुई है। आज फिर एक किशोर जिसकी उम्र महज 15 वर्ष है। अज्ञात ट्रक की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार भिरंगी और काकरिया के पास अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी ।

- Install Android App -

घटना में 15 वर्ष के बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम रवि पिता टीका निवासी सिराली बताया जा रहा है। मृतक बालक अपने जीजा के साथ बाइक से भिरंगी अपने पिता से मिलने गया था। मृतक का पिता ने किसी किसान के खेत में पानी का ठेका लिया था।

पिता से मिलने के बाद सिराली वापस लोटते समय यह घटना ग्राम काकरिया के पास मुख्य मार्ग पर हुई। जिला अस्पताल में मृतक किशोर के शव का पीएम के बाद शव परिजनों को सौप दिया।