jhankar
ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर भीलटदेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब राजस्थान की तर्ज पर बने भव्य मंदि... अयोध्या धाम में हरदा का गौरव बढ़ा :  रक्तमित्र परमानंद सिंह बघेल को मिला राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान-... अधूरी सड़क और पुलिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश गुणवत्ता पर सवाल, नपाई की दिशा से हटकर नि... प्रेमिका ने पहाड़ी पर मिलने बुलाया, चार दिन बाद पत्थरों के नीचे मिला प्रेमी का शव, पन्ना में 21 वर्ष... हर मुश्किल का समाधान संभव, चुप न रहें, अपनों से करें मन की बात छात्रों की आवाज बने हैं राहुल गांधी- मोहन साई हंडिया से खरनाल तक आस्था का सफर: मां नर्मदा की आरती के बाद तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा रवाना विकास को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विधायक को दी बहस की चुनौती बाबा रामदेव जन्मोत्सव आज: शोभायात्रा और भंडारा, रात में होगा जम्मा जागरण आज टिमरनी से निकलेगी रामदेव मंदिर के लिए पैदल ध्वज यात्रा

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन,

मकड़ाई समाचार हंडिया।स्त्री शिक्षा के प्रबल समर्थक अछुतोध्दारक एवं तत्कालीन समाज के अग्रगणणीय समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का जन्मदिन उनकी जयंती पर एकीकृत पूर्व माध्यमिक शाला हंडिया में मनाया गया,

- Install Android App -

उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि सुनील वर्मा जनपद सदस्य मंजू धनगर,अवंतिका प्रशाद तिवारी सरपंच लखनलाल भिलाला सहित शिक्षकों व छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही।,

इस अवसर पर माध्यमिक विद्यालय हंडिया की 5 छात्राओं का उत्कृष्ट विद्यालय में चयन हेतु सम्मान किया गया,इसी सत्र की शाला त्यागी बालिका कुमारी अनीता पिता राकेश केवट ग्राम मालपोन को मुख्य धारा से जोड़कर नियमित पढ़ाई हेतु निशुल्क साइकिल प्रदान की गई,छात्रा विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित होकर वार्षिक परीक्षा में सम्मिलित भी हो रही है, प्रधान पाठक जीआर चौरसिया द्वारा ज्योतिबा फुले के समाज सुधारक कार्यों पर प्रकाश डाला गया, वरिष्ठ शिक्षक पीएस खत्री द्वारा उपस्थित जनों का सम्मान व आभार व्यक्त किया गया, तथा छात्र छात्राओं को महात्मा ज्योतिबा फुले के कार्यों से प्रेरणा लेने की शिक्षा दी गई।