ब्रेकिंग
गुरु पूर्णिमा हमारे अज्ञान को दूर करने वाले शिक्षकों के सम्मान में मनाई जाती है।- ज्योतिष गुरू पंडित... घोर कलयुग : मां के साथ बेटे ने की धोखाधड़ी, खाते से निकाले 5 लाख रुपए , मां की शिकायत पर थाने में बे... Live today: नर्मदा नदी उफान पर मां नर्मदा का रौद्र रूप देखे। हंडिया और नेमावर घाट से लापरवाही अनदेखी : प्रशासन पर भारी ठेकेदार नर्मदा नदी में बाढ़ के बाद भी ठेकेदार चला रहा है नाव, हो स... नर्मदा नदी : एसडीएम परिहार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया ! पटवारी सचिव और कोटवार को सतत ... आज भारत बंद है: देश भर मे 9 जुलाई बुधवार को बैंकिंग, इंश्योरेंस, डाक सेवा, कोयला खनन और निर्माण क्षे... बोवनी खराब होने पर मिलती है फसल बीमा राशि Aaj ka rashifal: आज दिनांक 9 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे घोर कलयुग ! जमीन के टुकड़े के लिए भाई भाई का बना दुश्मन, रिटायर्ड आईएएस भाई पर जमीन हड़पने का लगा आर... सिवनी मालवा: बारिश ने खोली नगरपालिका की पोल, नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहा ! सड़कों पर फैला पान...

हवस के पुजारीः आश्रम में भक्ति की आड़ में दरिंदगी, 55 साल की महिला के साथ गैंगरेप, ऐसे दिया काली करतूत को अंजाम…

4 अक्टूबर की रात को पीड़िता को खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया

CRIME NEWS : आश्रम में रहने वाली एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। साथ ही महिला को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Install Android App -

55 वर्षीय पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि, 13 दिन पहले खाने में नशीला पदार्थ देकर आश्रम के ही 4 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक पीड़िता प्रयागराज में आयोजित माघ मेले में गई थी। जहां उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। पीड़िता के मुताबिक वह सावन के महीने में उसके साथ वृंदावन रुकमणि विहार आश्रम गई थी, वहां करीब 20 दिन तक रही। उसने बताया कि महंत हनुमान दास ने उसे बुलाया और लखनऊ के जानकी मंदिर आश्रम चलने को कहा। उसी महिला के साथ पीड़िता भी जानकी मंदिर आश्रम पहुंची।

पीड़िता के मुताबिक 4 अक्टूबर को महिला ने कहा कि उसके भाई की तबियत खराब है, वह बनारस जा रही है। उसके जाने के बाद 4 अक्टूबर की रात को पीड़िता को खाने में नशीला पदार्थ मिलाया गया। खाना खाने के बाद वह बेहोश हो गई। पीड़िता के मुताबिक जब उसे होश आया तो उसके कपड़े शरीर पर नहीं थे। वह खड़ी नहीं हो पा रही थी। फिर पीड़िता ने थाने पहुंचकर आपबीती पुलिस को बताई और दुर्वासा, छोटे मौनी, बड़े मौनी मनमोहन दास पर गैंगरेप का आरोप लगाया।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक छोटे मौनी भी प्रयागराज के करछना के रहने वाले हैं। उनके बारे में भी पूरी जानकारी हासिल की जा रही है।