jhankar
ब्रेकिंग
रेल यात्रा में संदेह: 167 बच्चों को कटनी में रोका गया, मानव तस्करी के एंगल से जांच शुरू सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया तोहफा, खातों में आए 1500 रुपये भूमि सेवाओं में बड़ा बदलाव: इंदौर में पटवारी हुए डिजिटल, आसान होगी हर प्रक्रिया मंदसौर में 700 लीटर दूध के साथ यूरिया-केमिकल मिले, जांच शुरू बड़ा हादसा: खंडवा टैक्स ऑफिस में आग से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खाक एमपी नगर में जोरदार धमाका: ट्रांसफार्मर फटा, पास खड़ी फॉर्च्यूनर क्षतिग्रस्त, मचा हड़कंप इंदौर रोड एक्सीडेंट: स्टील प्लेट का रोल गिरने से 5 ट्रक-कार भिड़े, एक की गई जान सुरों की मल्लिका आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन बिहार के कटिहार में अनियंत्रित बस ने पिकअप और बाइक को रौंदा, 13 लोगों की दर्दनाक मौत अमेरिका-ईरान में नहीं बनी बात, पर होर्मुज से आई खुशखबरी, 16 जहाजों को निकलने दिया

हाथियों का उत्पात जारी, दूसरे दिन तीन ग्रामीणों को कुचला, मौके पर मौत

मकड़ाई समाचार शहडोल। जिला मुख्यालय से तकरीबन 60 किलोमीटर दूर उत्तर वन मंडल के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र में हाथियों का उत्पात जारी है। दूसरे दिन बुधवार की सुबह बांसा बांसा गांव में महुआ बीनने गए तीन ग्रामीणों को फिर हाथियों ने कुचल दिया है, जिनकी घटनास्थल पर मौत हो गई है। मृतकों में पति पत्नी और साली शामिल है। एक दिन पहले इसी क्षेत्र में एक दंपति को कुचला था जिनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

- Install Android App -

जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर दशरथ प्रजापति ने बताया की कि सुबह 3.00 से 4.00 के बीच की घटना है घटना है। बांसा गांव के लल्लू उर्फ बल्ले सिंह कंवर 50 साल और उसकी पत्नी ललिता सिंह कंवर 48 साल एवं इसकी साली देवी सिंह कंवर 38 साल निवासी नौगई को हाथियों ने कुचल दिया है जिनकी घटनास्थल पर मौत हो गई है। यह तीनों गांव के पास ही जंगल में महुआ बीनने गए थे। उसी समय हाथियों का दल आया और तीनों को बुरी तरह कुचल दिया है। इसके पहले हाथियों ने बासा गांव के पास वेयरहाउस में रखी धान को रौंदते हुए नुकसान पहुंचाया है। वहां से आगे बढ़ते हुए तीनों ग्रामीणों को कुचला और अब सेमरा गांव के आसपास हाथियों का दल पहुंच गया है।

वन विभाग और पुलिस विभाग का अमला गांव में मंगलवार से ही क्षेत्र में मौजूद है। गांव कि लोगों को सतर्क कर रहा है और जंगल जाने से रोक रहा है। हाथी जंगल छोड़ रिहायसी क्षेत्र में घूम रहे हैं, जिससे लोगों में भय व्याप्त है‌। घटना की जानकारी लगते ही एडीजी डीसी सागर, कलेक्टर बंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक अव अवधेश गोस्वामी जैसीनगर क्षेत्र में पहुंच गए हैं। मृतकों के शव जयसिंहनगर के सरकारी अस्पताल में मैं पहुंचा दिए गए हैं और पोस्टमार्टम की कार्रवाई हो रही थी। वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। हाथियों को खदेड़ने की पहल हो रही है लेकिन अभी तक वन विभाग को सफलता नहीं मिली है।