ब्रेकिंग
जलोदा: म.प्र.जन अभियान परिषद टिमरनी द्वारा मनाया गया ग्राम जलोदा मे बाबडी उत्सव, राजा जालंधर के द्वा... हरदा: उन्नत नस्ल दुधारू गाय हेतु पुरस्कार योजना के तहत पुरस्कार वितरण आज Aaj ka rashifal: आज दिनांक 7 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे हंडिया : खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 44.82 लाख रुपए का अर्थ दंड लगाने के आदेश जारी हरदा कलेक्टर श्री जैन ने की बड़ी कार्यवाही: खनिज के अवैध उत्खनन के मामले में 18.67 करोड़ रुपए का अर... एक व्यक्ति एक पौधा लक्ष्य लेकर हरदा जिले मैं पौधारोपण किया जाएगा - शांतिकुमार जैसानी हंडिया : ईद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न!  कलेक्टर श्री जैन ने हंडिया बैराज डेम के निर्माण कार्य सहित , सीएम राइज स्कूल व हंडिया तहसील क्षेत्र ... हरदा: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री पटेल 7 जून को हरदा जिले का दौरा करेंगे राज्‍य निर्वाचन आयोग का अभिनव प्रयास , पेपरलेस इलेक्‍शन इस बार- सारिका

हाथ में मेहंदी लगाकर बारात की प्रतीक्षा करती रही दुल्हन, इधर दूल्हा दूसरी युवती के साथ हुआ फरार

बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक युवती की बड़ी धूमधाम से शादी की तैयारी चल रही थी। घर के लोग बारात के स्वागत के लिए जोर-शोर से भिड़े थे। उधर शादी के दिन दूसरी लड़की को लेकर दूल्हा भाग गया। इधर मेहंदी रचाए दुल्हन पूरी दिन और रात इंतजार करती रही। दुल्हन और लड़की की मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

- Install Android App -

UP : यह मामला हमीरपुर के राठ कोतवाली इलाके के पठानपुरा मुहाल का है। बताया जा रहा है, शादी के दिन दूल्हा दूसरी लड़की को लेकर भाग गया। दूल्हे के ना आने की खबर मिलते ही दुल्हन के घर में हड़कंप मच गया। घर में मंडप की रस्में थी। हल्दी कार्यक्रम को लेकर महिलाएं मंगल गीत गा रही थी, तभी दूल्हे के परिजनों ने फोन पर बारात लाने से इंकार कर दिया। एन वक्त पर बारात लाने से इंकार करने पर सभी लोगों के होश उड़ गए।

दुल्हन की मां विद्या देवी ने बताया कि दूल्हे के भाई अनिल ने फोन पर जानकारी दी कि राहुल अन्य लड़की को भगाकर ले गया है। इसलिए बारात नहीं आएगी। मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। वहीं दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाकर सारी रात दूल्हे का इंतजार करती रही। वहीं दुल्हन अपनी मां के साथ राठ कोतवाली में दूल्हे और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।