jhankar
ब्रेकिंग
पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर विकसित भारत की संकल्पना पर सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण का केंद्र , आत्मनिर्भर नारी पर दिए प्रभावी भाषण एमडी ड्रग्स मामले में हंडिया पुलिस की कार्रवाई, सह-आरोपी गिरफ्तार न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच

हार का गुस्सा इतना कि नवनिर्वाचित पंच और सचिव पर बरसा दी लाठियां

मकड़ाई समाचार सीहोर। शुक्रवार को जिला पंचायत के लिए अध्‍यक्ष व उपाध्‍यक्ष का चुनाव हुआ। नतीजों में भाजपा ने जिला पंचायत में अपने प्रत्याशी को विजय दिलाई। जिसके बाद भाजपा समर्थक उत्साहित हुए और अपने अपने क्षेत्रों में जुलूस निकाल दिया। कई गांवों में भाजपा के हारे हुए पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों ने भी अपने विजयी प्रत्‍याशी के समर्थन में जुलूस निकाला। ऐसा ही एक जुलूस ग्राम बरखेड़ा हसन में भी निकाला गया। जिसमें त्रिस्तरीय चुनाव में भाजपा समर्थित हारे हुए प्रत्याशी के समर्थक भी शामिल हुए। इन समर्थकों ने पंचायत भवन के सामने आतिशबाजी की। जिसके बाद पंचायत में मौजूद कर्मचारियों और पंचों ने इसका विरोध किया। ये कहा-सुनी कुछ ही देर में हाथपाई में बदल गई और फिर लाठियां चली। इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

- Install Android App -

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के वक्‍त पंच राकेश राजपूत पंचायत भवन में सोनू सेन और सहायक सचिव महेश लोधी के साथ थे। इस दौरान ही भाजपा समार्थितों का जुलूस पंचायत भवन के सामने से निकला और दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई। तभी हेमराज लोधी, सूरज सिंह लोधी और उसके बेटे लाठियां लेकर पंचायत भवन में आए और तोड़फोड़ करने लगे। आरोपितों ने लाठियों से तीनों को खूब पीटा, जिसका वीडियो भी वायरल हो गया।

पीड़ित राकेश राजपूत ने बताया कि आरोपित हेमराज लाठियां चला रहा था और कह रहा था कि मेरी सरकार है, मुझे हराया तुमने, मैं जान से मार दूंगा। राकेश राजपूत ने बताया कि हम पंचायत भवन में बैठे थे। आरोपित पटाखे जला रहे थे। पटाखे पंचायत भवन में फेंकने लगे। मना करने पर मारपीट की। मामले को लेकर थाना अहमदपुर प्रभारी शैलेंद्र तोमर का कहना है कि मामले में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।